मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Delhi-Meerut Namo Bharat: मेरठ से दिल्ली का सफर होगा आसान, इस रूट पर जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

Written by: Best24News

Published:

Delhi-Meerut Namo Bharat: देश की पहली सेमी हाई स्पीड रिजनल ट्रेन ‘नमो भारत’ का संचालन अब जल्द ही दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक शुरू होने जा रहा…


Delhi-Meerut Namo Bharat: देश की पहली सेमी हाई स्पीड रिजनल ट्रेन ‘नमो भारत’ का संचालन अब जल्द ही दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक शुरू होने जा रहा है. अभी तक यह ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 11 स्टेशनों पर संचालित हो रही है. 82 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर पर जून 2025 तक संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

Advertisement

युद्ध स्तर पर हो रहा ट्रैक और विद्युतीकरण कार्य
NCRTC (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) की टीम दिल्ली-एनसीआर में इस कॉरिडोर को समय पर पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है. ओएचई (Overhead Electrical Line) डालने का काम तेजी से चल रहा है और ट्रैक बिछाने का काम पूर्ण हो चुका है. Delhi-Meerut Namo Bharat

मोदीपुरम स्टेशन पर तैयार हुए तीन प्लेटफॉर्म और छह एस्केलेटर
मोदीपुरम स्टेशन, जो इस कॉरिडोर का अंतिम बिंदु होगा. यहां तीन प्लेटफार्म, छह एस्केलेटर, छह लिफ्ट, और पार्किंग सुविधा विकसित की गई है. यहां से नमो भारत के साथ-साथ मेट्रो सेवाएं भी मिलेंगी. स्टेशन की ऊंचाई 50 फीट, लंबाई 215 मीटर और चौड़ाई 34 मीटर है. सुरक्षा के लिहाज से प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (PSD) भी लगाए गए हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मेरठ में चार प्रमुख स्टेशन और तीन अंडरग्राउंड स्टेशन
मेरठ शहर में कुल 23 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाया गया है जिसमें शामिल हैं:

चार एलिवेटेड स्टेशन: मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल, मोदीपुरम
तीन भूमिगत स्टेशन: भैंसाली, मेरठ सेंट्रल और बेगमपुल
यह सभी स्टेशन यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और शहरी भीड़ से राहत देने के लिए बनाए गए हैं.
बस स्टेशन और फुट ओवर ब्रिज की भी व्यवस्था
मोदीपुरम स्टेशन के पास नया रोडवेज बस स्टेशन प्रस्तावित है जिससे यात्रियों को उत्तराखंड और वेस्ट यूपी के अन्य शहरों तक सीधी बस कनेक्टिविटी मिलेगी. फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से पैदल यात्रियों को सुरक्षित तरीके से स्टेशन तक पहुंचने की सुविधा दी गई है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सोलर एनर्जी से चलने की दिशा में प्रयास
एनसीआरटीसी का लक्ष्य स्टेशन को कार्बन निगेटिव बनाना है. मोदीपुरम स्टेशन पर जल्द ही सोलर पैनल रूफ लगाने का काम शुरू होगा. इससे पहले गुलधर, साहिबाबाद और दुहाई डिपो को कार्बन निगेटिव घोषित किया गया था.

दिल्ली से मोदीपुरम अब केवल 50 मिनट का सफर
पूरे 82 किलोमीटर के रूट पर संचालन शुरू होने के बाद दिल्ली से मेरठ मोदीपुरम तक का सफर 50 मिनट से कम समय में पूरा किया जा सकेगा. इससे ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और समय की बर्बादी से राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp