
Gurugram to Jaipur Expressway: दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद से जयपुर आने-जाने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है। राजस्थान के दौसा जिले में बांदीकुई से जयपुर तक 67 किलोमीटर लंबा नया फोरलेन एक्सप्रेसवे पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। इस रूट पर ट्रायल रन अगले महीने से शुरू होने जा रहा है।Gurugram to Jaipur Expressway
ट्रायल के बाद होगा उद्घाटन नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण
एक्सप्रेसवे का सफल ट्रायल होने के बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। यह प्रोजेक्ट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर को सीधा जोड़ने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से 30 मिनट में पहुंचे जयपुर
एक्सेस कंट्रोल्ड इस फोरलेन एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकेंगे। जिससे बांदीकुई से जयपुर की दूरी महज 30 मिनट में तय की जा सकेगी, जबकि पहले इस सफर में 1 घंटा लगता था।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
दिल्ली से जयपुर सिर्फ ढाई घंटे में
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए अब गुरुग्राम से बांदीकुई की दूरी लगभग 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इसके बाद बांदीकुई से जयपुर की दूरी मात्र 30 मिनट में तय हो जाएगी। यानी गुरुग्राम से जयपुर तक का सफर सिर्फ ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा।Gurugram to Jaipur Expressway
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
जयपुर को मिलेगा सीधा हाई-स्पीड एक्सेस
इस नए रूट की वजह से अब दिल्ली से जयपुर के लिए दो हाई-स्पीड विकल्प होंगे –
दिल्ली-जयपुर NH-48 हाईवे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे
इन दोनों विकल्पों के चलते जयपुर जाने वाले यात्रियों के पास बेहतर विकल्प होंगे और यातायात दबाव भी कम होगा।
कनेक्टिविटी और ट्रैफिक दोनों को मिलेगा लाभ
NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द ही इस पर लोडिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी। इससे राजस्थान की राजधानी जयपुर की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी और भी अधिक प्रभावशाली हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
राजस्थान के विकास की नई रफ्तार
इस एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद राजस्थान को न सिर्फ लॉजिस्टिक बल्कि पर्यटन और व्यापारिक दृष्टि से भी बड़ा फायदा मिलेगा। जयपुर, जो पहले से ही एक बड़ा पर्यटन केंद्र है, अब और तेजी से देश के अन्य हिस्सों से जुड़ सकेगा।
