गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Delhi-Dehradun Express : दिल्ली से देहरादून का सफर होगा आसान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Delhi-Dehradun Express : केंद्र सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर रोड सुविधा…


Delhi-Dehradun Express : केंद्र सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच सहारनपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। अब जल्द ही इनका सफर आसान होने वाला हैं। आपको बता दें कि सहारनपुर-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का 41 KM लंबा तीसरा हिस्सा बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है।

Advertisement

NHAI के परियोजना निदेशक प्रदीप गोसांईं ने बताया कि इस खण्ड के सभी 9 पुल बनकर तैयार हो गये है। उन पर सड़क बनाने का काम भी पूरा होने वाला है। शेरपुर खानाजादपुर पुल को वाहनों के लिए खोल दिया गया है और अन्य पुलों पर भी वाहनों की आवाजाही हफ्ते भर में शुरू हो जायेगी।

उन्होंने बताया कि 13000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस 210 KM लंबे एक्सप्रेसवे का काम चार हिस्सों में चल रहा है। पहला हिस्सा दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक लम्बाई 32 किमी, दूसरा हिस्सा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सहारनपुर बाईपास लाखनौर तक लम्बाई 118 किमी, तीसरा हिस्सा लाखनौर से गणेशपुर तक लम्बाई 41 किमी तक और चौथा हिस्सा गणेशपुर से देहरादून के आसारोडी तक लम्बाई 19 किमी और अन्तिम चरण में 12 किमी का गलियारा जो एशिया का सबसे लम्बा वन्य जीव गलियारा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

गोसांईं ने बताया कि एक्सप्रेसवे के पहले और चौथे चरण का काम पूरा हो चुका है और तीसरे चरण का काम इसी माह पूरा हो जायेगा जबकि तीसरे चरण और डाट काली मंदिर के वायाडक्ट का काम बाकी रह जायेगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp