सोमवार, 2 नवम्बर 2026

ATM कार्ड की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स, RBI  ने दी जानकारी 

Written by: Best24News

Published:

ATM : आजकल सोशल मीडिया पर एक वायरल मैसेज तेजी से शेयर किया जा रहा है. जिसमें यह कहा जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति ATM में ट्रांजैक्शन से पहले दो…


ATM : आजकल सोशल मीडिया पर एक वायरल मैसेज तेजी से शेयर किया जा रहा है. जिसमें यह कहा जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति ATM में ट्रांजैक्शन से पहले दो बार ‘Cancel’ बटन दबाता है, तो उसका ATM PIN चोरी नहीं हो सकता. इस दावे को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से जोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है. जिससे लोगों के बीच भ्रम फैल रहा है.ATM

Advertisement

क्या है वायरल मैसेज का दावा?

इस मैसेज में कहा गया है कि यदि आप किसी भी एटीएम मशीन में कार्ड डालने से पहले ‘Cancel’ बटन को दो बार दबाते हैं, तो आपकी ट्रांजैक्शन सुरक्षित रहेगी और PIN की चोरी नहीं होगी. दावा यह भी किया जा रहा है कि यह जानकारी RBI की तरफ से जारी की गई है.ATM

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ATM का ‘Cancel’ बटन क्या करता है?
असल में ATM का Cancel बटन केवल ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए होता है. अगर आपने कार्ड डाल दिया है लेकिन किसी कारणवश ट्रांजैक्शन नहीं करना चाहते हैं, तो ‘Cancel’ दबाने से प्रक्रिया वहीं रुक जाती है. लेकिन इसका कोई सीधा संबंध आपके कार्ड या PIN की सुरक्षा से नहीं है.

PIB फैक्ट चेक ने बताया वायरल मैसेज को फेक
सरकारी एजेंसी PIB Fact Check ने स्पष्ट किया है कि ATM में ‘Cancel’ बटन दो बार दबाने से PIN सुरक्षित हो जाएगा. यह दावा पूरी तरह फर्जी है. RBI ने ऐसा कोई निर्देश कभी जारी नहीं किया है. RBI की वेबसाइट या आधिकारिक संचार में ऐसी कोई सलाह नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

ATM कार्ड की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
भ्रामक मैसेज पर भरोसा करने के बजाय, ATM कार्ड की सुरक्षा के लिए आपको कुछ व्यावहारिक और प्रमाणिक उपाय अपनाने चाहिए:

बिना ट्रांजैक्शन किए ATM छोड़ने से पहले ‘Cancel’ जरूर दबाएं. लेकिन यह PIN सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि प्रक्रिया को बंद करने के लिए होता है.ATM 

ट्रांजैक्शन के तुरंत बाद ATM कार्ड निकालें.
PIN डालते समय कीपैड को हाथ से ढकें.
ATM मशीन में स्कीमर या संदिग्ध डिवाइस की जांच करें.
SMS अलर्ट और बैंक ऐप नोटिफिकेशन ऑन रखें.
अनजान या सुनसान जगहों पर लगे एटीएम से ट्रांजैक्शन करने से बचें.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp