शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Train News: हरियाणा के रेवाड़ी, हिसार, भिवानी के यात्रियों को रेलवे का तोहफा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Train News: रेलवे ने हरियाणा के ​रेवाड़ी, हिसार, भिवानी के यात्रियों को एक बडा तोहफा दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है।…


Train News: रेलवे ने हरियाणा के ​रेवाड़ी, हिसार, भिवानी के यात्रियों को एक बडा तोहफा दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने कुल 50 जोड़ी ट्रेनों में 124 डिब्बों की बढाए जा रहे है। बता दे कि यह व्यवस्था एक फरवरी से तीन मार्च तक अलग-अलग ट्रेनों में अलग-अलग तिथियों पर लागू रहेगी।

Advertisement

 

ट्रेनों में लगेगे अतिरिक्त कोच : उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी ट्रेनों में एक साथ डिब्बे नहीं बढ़ाए जाएंगे, बल्कि मांग और यात्रा दबाव के अनुसार अलग-अलग समय पर विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे प्रतीक्षा सूची कम होगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रेवाड़ी से गुजरती है ये ट्रेने: रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है, उनमें से कई ट्रेनें रेवाड़ी होकर गुजरती हैं। रेवाड़ी से फुलेरा, मदार और जयपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें भी इस सूची में शामिल हैं। इसके अलावा हिसार जयपुर और जयपुर बठिंडा जैसी ट्रेनें भी रेवाड़ी होकर संचालित होती हैं। रेलवे के इस फैसले से रेवाड़ी सहित हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को आगामी दिनों में यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन ट्रेनो मे बढेगे डिब्बे: बता दे कि रेलवे की ओर से इन ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे, उनमें लालगढ़ दिल्ली सराय, दिल्ली सराय उदयपुर सिटी, जयपुर जोधपुर, अजमेर अमृतसर, अजमेर बांद्रा टर्मिनस, मदार कोलकाता, अजमेर दिल्ली सराय रोहिल्ला, जोधपुर इंदौर, इंदौर भगत की कोठी, जोधपुर वाराणसी सिटी, अजमेर आगरा फोर्ट, जोधपुर दादर, भगत की कोठी दादर, भगत की कोठी बांद्रा टर्मिनस, जोधपुर साबरमती, साबरमती जैसलमेर, अजमेर सियालदाह, अजमेर सोलापुर, श्रीगंगानगर अंबाला, श्रीगंगानगर जयपुर, श्रीगंगानगर बठिंडा, बठिंडा धुरी, बीकानेर बांद्रा टर्मिनस, बीकानेर साईनगर शिर्डी और श्रीगंगानगर तिरुच्चिराप्पल्लि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इसके अलावा भगत की कोठी तिरुच्चिराप्पल्लि, जयपुर दिल्ली सराय जयपुर डबल डेकर, श्रीगंगानगर दिल्ली, दिल्ली बठिंडा, हिसार तिरुपति, मदार रेवाड़ी, रेवाड़ी फुलेरा, रेवाड़ी हिसार, फुलेरा जयपुर, जयपुर रेवाड़ी, भिवानी कालका, भिवानी ढेहर, भिवानी मथुरा, मथुरा सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर पुरी, हिसार जयपुर, जयपुर बठिंडा, बीकानेर कोलकाता और बीकानेर बांद्रा टर्मिनस ट्रेनें भी शामिल हैं।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp