बुधवार, 11 नवम्बर 2026

Train News: रेवाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानी के लिए चलेंगी 6 ट्रेन, जाने कहां कहां होगा ठहराव

Written by: सुनील चौहान

Published:

Train News: रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी–रींगस–रेवाड़ी और जयपुर–भिवानी–जयपुर रूट पर कुल छह एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे…


Train News: रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी–रींगस–रेवाड़ी और जयपुर–भिवानी–जयपुर रूट पर कुल छह एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार ये सेवाएं अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए शुरू की जा रही हैं। इन ट्रेनों का संचालन 16 फरवरी और 20 फरवरी से अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा, जिससे हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement

यहां पढे शेडयूल: रेवाड़ी–रींगस सेक्शन पर चार एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। रेलगाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी से रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 फरवरी से 28 फरवरी तक कुल नौ चक्कर लगाएगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर रात 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी।Train News

रेलगाड़ी संख्या 09634 रींगस से रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल 21 फरवरी से 1 मार्च तक नौ चक्कर लगाएगी और दोपहर 2:05 बजे रींगस से चलकर शाम 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रहेगा। इन सेवाओं में 16 बोगियों वाली डेमू रैक शामिल की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ये ट्रेन भी शुरू: अलावा रेलगाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी से रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 से 28 फरवरी तक नौ चक्कर लगाएगी। यह ट्रेन सुबह 11:00 बजे रेवाड़ी से चलकर दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में रेलगाड़ी संख्या 09638 रींगस से रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल भी इसी अवधि में नौ चक्कर लगाएगी और दोपहर 2:55 बजे रींगस से चलकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

यहां होगा ठहराव: इन दोनों ट्रेनों का ठहराव कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर होगा। इनमें कुल 10 बोगियां शामिल होंगी, जिनमें आठ साधारण और दो गार्ड श्रेणी की होंगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

दो एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाई: जयपुर–भिवानी रूट पर भी यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दो एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलगाड़ी संख्या 09733 जयपुर से भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल 16 से 28 फरवरी तक 13 चक्कर लगाएगी और शाम 7:00 बजे जयपुर से चलकर रात 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वहीं, रेलगाड़ी संख्या 09734 भिवानी से जयपुर एक्सप्रेश स्पेशल इसी अवधि में 13 चक्कर लगाएगी और शाम 4:05 बजे भिवानी से चलकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।Train News

यहां होगा ठहराव: इन ट्रेनों का ठहराव ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली और चरखी दादरी स्टेशनों पर रहेगा। इनमें कुल 11 बोगियां होंगी, जिनमें नौ साधारण और दो गार्ड श्रेणी की होंगी।Train News

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp