शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Rewari में रोड किनारे खड़े वाहनों और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर यातायात पुलिस का सख्त कार्रवाई का शिकंजा

Written by: Best24News

Published:

Rewari जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर Traffic Police ने कड़ा कदम उठाया है। हाल ही में शहर की सड़कों और हाईवे पर Wrong side खड़े वाहन और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों…


Rewari में रोड किनारे खड़े वाहनों और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर यातायात पुलिस का सख्त कार्रवाई का शिकंजा
Rewari में रोड किनारे खड़े वाहनों और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर यातायात पुलिस का सख्त कार्रवाई का शिकंजा
Google News Follow us on Google

Rewari जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर Traffic Police ने कड़ा कदम उठाया है। हाल ही में शहर की सड़कों और हाईवे पर Wrong side खड़े वाहन और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर अभियान चलाया गया। पुलिस ने इन वाहनों के चालकों को चेतावनी दी और साथ ही चालान काटकर जुर्माना भी लगाया। यह अभियान न सिर्फ नियमों का पालन करवाने के लिए है, बल्कि सड़क हादसों को रोकने और वाहन चालकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी शुरू किया गया है।

Advertisement

शहर में ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, रोड किनारे वाहनों को गलत तरीके से खड़ा करना भी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहा है। Traffic Police ने इस पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान वाहनों के कागजात जांचे गए, चालान काटे गए, और वाहन चालकों को जागरूक किया गया कि उनके वाहन सड़क पर खड़े होने से किस तरह हादसे हो सकते हैं।

कोहरे के मौसम में बढ़ा खतरा

जिले में कोहरे ने दस्तक दे दी है, जिससे रोड किनारे खड़े वाहन दूरी से दिखाई नहीं देते और यह हादसों का मुख्य कारण बन सकता है। पुलिस ने कहा कि अभी कोहरे का मौसम पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है, इसलिए वाहन चालकों को सुरक्षित सफर के लिए पहले से ही जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत ओवरलोडेड वाहन, बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के वाहन, और गाड़ी की बाहरी बाड़ी पर सामान लादने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Traffic Police का अभियान जारी

प्रभारी शहर Traffic Police Balwant Singh ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं है, बल्कि वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन करने की भावना जगाना है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर वाहन चालकों को रोड किनारे वाहन खड़ा करने से होने वाले खतरे के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि कोहरे और कम दृश्यता वाले मौसम में सड़क हादसों को रोकने के लिए यह कदम आवश्यक है। वाहन चालकों को सतर्क करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp