शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Traffic Advisory: दिल्ली में अगले सात दिनों तक भारी जाम की आशंका, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Written by: Sunil Rajput

Published:

Traffic Advisory: दिल्ली में आज से अगले सात दिनों तक कई इलाकों में भारी जाम की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। सार्वजनिक सुविधा और…


Traffic Advisory: दिल्ली में अगले सात दिनों तक भारी जाम की आशंका, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
Traffic Advisory: दिल्ली में अगले सात दिनों तक भारी जाम की आशंका, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
Google News Follow us on Google

Traffic Advisory: दिल्ली में आज से अगले सात दिनों तक कई इलाकों में भारी जाम की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। सार्वजनिक सुविधा और यातायात को सुचारू रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यदि आप 19 नवंबर (बुधवार) से लेकर 25 नवंबर के बीच घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह जरूरी है कि बाहर निकलने से पहले इस एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ लें। पुलिस ने यह एडवाइजरी 19 नवंबर से लागू करते हुए 25 नवंबर तक प्रभावी रहने की घोषणा की है।

Advertisement

एडवाइजरी के अनुसार हर दिन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ज़न लागू रहेंगे। इस दौरान छत्ता रेल चौक और दिल्ली गेट से नेताजी सुभाष मार्ग की ओर आने वाली बसों और व्यावसायिक वाहनों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक 19 नवंबर से 25 नवंबर तक लाल किले पर गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी वजह से भीड़-भाड़ की आशंका है और असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर छत्ता रेल चौक, शांति वन चौक, टी-पॉइंट सुभाष मार्ग, हनुमान मंदिर क्रॉसिंग, दिल्ली गेट और जीपीओ चौक पर भी यातायात डायवर्ज़न लागू किए जा सकते हैं। आम लोगों को सलाह दी गई है कि निशाद राज मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड (राजघाट से चांदगीराम अखाड़ा तक), लोथियन रोड, एसपीएम मार्ग और बुलेवार्ड रोड से बचें क्योंकि इन मार्गों पर भारी भीड़ और धीमा यातायात रहने की संभावना है। वहीं यात्रा में सुविधा के लिए प्रशासन ने कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं, जिनमें पुस्टा रोड, विकास मार्ग, सलीमगढ़ बाईपास और रानी झांसी रोड शामिल हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

चांदनी चौक और लाल किला आने वाले यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए प्रशासन ने विशेष पार्किंग व्यवस्था भी की है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़कों के किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, ताकि सड़क पर भीड़ और अव्यवस्था न बढ़े। पैदल यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे फुटपाथ और निर्धारित पैदल पार पथों का ही इस्तेमाल करें। पुलिस का कहना है कि यदि लोग ट्रैफिक एडवाइजरी और निर्देशों का पालन करेंगे, तो भीड़ प्रबंधन आसान होगा और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा।

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp