शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Murder in Haryana: रेवाड़ी में दिनदहाडे गोली मारकर व्यापारी की हत्या: बाइक पर आए थे बदमाश

Written by: सुनील चौहान

Published:

Murder in Haryana: रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव भाला में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय…


MURDER 1 1
हत्या किया मिला शव
Google News Follow us on Google

Murder in Haryana: रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव भाला में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब व्यापारी अपनी दुकान पर बेटे के साथ बैठा हुआ था। बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।Murder in Haryana

Advertisement

पुलिस के अनुसार गांव भाला निवासी 50 वर्षीय मोहन गांव में खाद और बीज की दुकान चलाता था। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह अपने बेटे दुष्यंत के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और बिना किसी कहासुनी के मोहन पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने कुल चार राउंड फायर किए, जिनमें से गोलियां मोहन को लगीं। गोली लगने से मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।Murder in Haryana

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव भाला में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव भाला में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस में मचा हडकंप’ बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में (Murder in rewari) हड़कंप मच गया। कोसली थाना पुलिस और DSP Rewari crime  सुरेंद्र श्योराण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से तीन खाली कारतूस और एक डेमेज कारतूस बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मामला दर्ज कर जाचं शुरू: DSP Rewari सुरेंद्र श्योराण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और लेनदेन से जुड़े विवाद की भी पड़ताल की जा रही है।Murder in Haryana

सुरक्षा पर उठे सवाल’ दुकानदार की दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव भाला सहित आसपास के इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।Murder in Haryana

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp