गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Today Morning News: आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, फटाफट एक क्लिक में पढ़ें पूरी जानकारी

Written by: Best24News

Published:

Today Morning News: सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें !! रविवार - 01- जून -2025!! 👇🏻 ============================== 1 ऑपरेशन शील्ड: जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल, पाकिस्तान से सटे राज्यों…


Today Morning News: सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

Advertisement

!! रविवार – 01- जून -2025!!

👇🏻
==============================

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

1 ऑपरेशन शील्ड: जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल, पाकिस्तान से सटे राज्यों में ब्लैक आउट, एयर स्ट्राइक की ड्रिल पूरी

2 भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को पाकिस्तान के साथ हाल के संघर्ष में लड़ाकू विमानों के नुकसान की बात स्वीकार की। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से छह भारतीय विमानों को मार गिराने के दावे को ‘बिल्कुल गलत’ बताया है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

3 लड़ाकू विमान का गिरना महत्वपूर्ण बात नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण है कि वे क्यों गिरे- पाकिस्तान के ‘दावों’ को खारिज कर बोले CDS जनरल अनिल चौहान

4 दुश्मन की किसी भी हरकत से निपटने की तैयारी, पाक सीमा से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल; ब्लैकआउट भी हुआ

5 देश को गुमराह किया, कारगिल समिति जैसा कदम उठाएगी सरकार? CSD के ‘खुलासे’ पर कांग्रेस हमलावर

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

6 गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बंगाल दौरे पर, स्थानीय नेता उत्साहित; कहा- अगले साल यहां भाजपा सरकार बनेगी

7 भारतीय रेल से सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है,अब वंदे भारत एक्सप्रेस का मजा दिन के उजाले में नहीं, बल्कि रात के सफर में भी किया जा सकेगा, रेलवे मंत्रालय ने ऐलान किया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में देशभर में 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने की योजना बनाई है

8 ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेनों को बनाने का जिम्मा BEML कंपनी को सौंपा गया है,और इस साल के अंत तक इन्हें पटरियों पर उतारने की योजना है, हालांकि,आखिर मुहर रेलवे बोर्ड लगाएगा, मंत्रालय चाहता है कि तकनीक और सुविधा के लिहाज से ये ट्रेनें वर्ल्ड क्लास हो और यात्रियों को किसी भी तरह की कमी महसूस ना हो

9 कोरोना की दस्तक! देश में 3,395 एक्टिव केस, सबसे ज्यादा केरल में, 24 घंटे में 4 की मौत

10 तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस की 24 रुपए कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1 जून से 1723.50 रुपये होगी

11 ‘छोटे नोटों के प्रचलन को बढ़ावा दे रही मोदी सरकार’, निर्मला सीतारमण बोली- डिजिटल लेनदेन को बढावा देना उद्देश्य

12 दिल्ली की रेखा सरकार के 100 दिन पूरे, CM बोलीं- खुद को आम आदमी बताने वाले सत्ता के लालच में आ गए

13 कर्नाटक में तंबाकू पर सख्ती; खरीदने की उम्र 18 से बढ़ाकर हुई 21 साल, सार्वजनिक जगहों पर खाने पर रोक

14 अयोध्या आएंगे दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता, रामलला के करेंगे दर्शन

15 भारत के हाथ से निकला मिस वर्ल्ड का ताज, टॉप 8 से बाहर हुईं नंदिनी गुप्ता,थाईलैंड की Opal Suchata बनीं मिस वर्ल्ड 2025

16 क्वालिफायर-2 में आज MI Vs PBKS, प्लेऑफ में पहली बार होगा सामना, जीतने वाली टीम फाइनल में RCB से भिड़ेगी

17 जल्द ही UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून से मिल सकती है नई सुविधा, इससे जरूरत के समय तुरंत पैसा निकाल सकेंगे

18 वीकेंड में रॉकेट बनी ‘भूल चूक माफ’, शनिवार को ऑडियंस ने जमकर बरसाया प्यार

19 नेपाल में बारिश से बिहार की 3 नदियां उफान पर, असम में लैंडस्लाइड से 5, अरुणाचल में 9 की मौत; मिजोरम-सिक्कम में कई घर ढहे

20 ट्रम्प ने स्टील-एल्यूमीनियम पर टैरिफ 25% से 50% किया, ₹39 हजार करोड़ के भारतीय एक्सपोर्ट पर संकट, US में मार्केट हिस्सेदारी को भी खतरा
=============================

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp