गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Today Morning News: आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, एक क्लिक में देखें पूरी जानकारी

Written by: Best24News

Published:

Today Morning News: सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें सोमवार - 26- मई - 2025 👇🏻 ============================ मोदी 2 दिन गुजरात में, आज तीन रोड शो निकालेंगे: रेल प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन और…


Today Morning News: सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

Advertisement

सोमवार – 26- मई – 2025

👇🏻
============================

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मोदी 2 दिन गुजरात में, आज तीन रोड शो निकालेंगे: रेल प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन और रैली भी करेंगे; मोदी 6 दिन में 6 राज्य जाएंगे

1 पीएम मोदी बोले- जाति जनगणना से लोगों को मुख्यधारा में लाएंगे, भाजपा-NDA के CM-डिप्टी सीएम से कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आत्मविश्वास बढ़ाया

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

2 NDA ने मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रस्ताव पास कर सशस्त्र बलों और पीएम मोदी की प्रशंसा की। साथ ही बैठक में जाति जनगणना, बिहार चुनाव, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ और सुशासन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई

3 पीएम मोदी ने नेताओं को दी नसीहत, कहा- हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं, अनावश्यक बयानबाजी से बचें

4 पीएम ने टो-टूक शब्दों में कहा कि सार्वजनिक जीवन में वाणी की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं होता है। गैरजरूरी टिप्पणियां पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उन्होंने यह हिदायत हाल ही में विजय शाह, जगदीश देवड़ा, रामचंद्र जांगड़ा जैसे पार्टी नेताओं के पहलगाम नरसंहार और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई विवादित बयानबाजी पर दी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

5 इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 25-26 जून को आपातकाल के 50 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर एनडीए इसका पर्दाफाश करेगा और जनता को उन लोगों के बारे में बताएगा जिन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की थी

6 पीएम मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। यहां वे 77,400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। साथ ही दोहाद में वे लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे।

7 मंगलवार को प्रधानमंत्री गांधीनगर में गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 की शुरुआत करेंगे।इसके अलावा, प्रधानमंत्री वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड तथा दाहोद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री आमान परिवर्तित कटोसन-कलोल खंड का भी उद्घाटन करेंगे और इस पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।

8 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय समाज में बढ़ रहे पश्चिमीकरण का विरोध किया है। उन्होंने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश की प्रगति के लिए आधुनिकीकरण जरूरी है, लेकिन भारतीय समाज का पश्चिमीकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज के पश्चिमीकरण से उसके मूल मूल्य नष्ट हो रहे हैं।

9 गडकरी ने कहा कि पश्चिमी देश बुनियादी ढांचे, बिजली और पानी की आपूर्ति, संचार, आईटी और जैव प्रौद्योगिकी में प्रभावशाली प्रगति की है, लेकिन सामाजिक मोर्चे पर गिरावट आई है। गडकरी ने दावा किया कि पश्चिम का सामाजिक जीवन तबाह हो रहा है।

10 RSS चीफ बोले- ताकतवर होने के अलावा कोई विकल्प नहीं, कहा- हिंदू एक हों, देश की सेना को भी मजबूत बनाएं, ताकि कोई उसे जीत न सके

11 पंजाब समेत चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान; 19 जून को मतदान, 23 को नतीजे,चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, गुजरात की दो, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर उपचुनाव होने हैं

12 लालू ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा- बड़े बेटे की हरकत गैरजिम्मेदाराना; कल महिला के साथ पोस्ट वायरल हुई थी

13 पहलगाम हमले के एक महीने बाद भी टूरिज्म ठप, कारोबारी बोले- जंगलों में छोड़ दिए घोड़े-खच्चर, टैक्सी-होटल की किस्त नहीं भर पा रहे

14 अस्पताल में भर्ती पूर्व सत्यपाल मलिक, CBI की चार्जशीट पर बोले- एक कमरे के मकान में रह रहा और
कर्ज में हूं

15 शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू बनवाने वालों के लिए वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद ने बड़ी बात कही। कहा कि ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। ये आस्था का अपमान है,लोगों से ऐसा पाप न करने की अपील

16 चेन्नई ने गुजरात को 83 रन से हराया, GT हारकर भी IPL टेबल टॉपर, CSK सबसे नीचे; ब्रेविस 19 बॉल में फिफ्टी लगाकर टॉप स्कोरर

17 डिफेंडिंग चैंपियन KKR की सबसे बड़ी IPL हार, हैदराबाद ने 110 रन से हराया; क्लासन का शतक, 3 गेंदबाजों को 3-3 विकेट

18 देश में 5 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है,24 मई को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु को कवर करने के बाद 25 मई को पूरा गोवा,और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से को कवर किया है,महाराष्ट्र में आफत बनी बारिश कई जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट!
==============================

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp