गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

दिल्ली बाहरी रिंग रोड पर तीन नए फ्लाइओवर की योजना, ट्रैफिक जाम से मिलेगी आम जनता को राहत

Written by: Best24News

Published:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के बाहरी रिंग…


दिल्ली बाहरी रिंग रोड पर तीन नए फ्लाइओवर की योजना, ट्रैफिक जाम से मिलेगी आम जनता को राहत
दिल्ली बाहरी रिंग रोड पर तीन नए फ्लाइओवर की योजना, ट्रैफिक जाम से मिलेगी आम जनता को राहत
Google News Follow us on Google

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने तीन जगहों पर नए फ्लाइओवर बनाने की योजना बनाई है. जल्द ही इसके लिए अध्ययन किया जाएगा.

Advertisement

पहला फ्लाइओवर कंझावला चौक से मंगोलपुरी बाहरी रिंग रोड तक बनाया जाएगा. यह आगे जाकर UER-2 से जुड़ेगा और इसकी लंबाई लगभग 10 किलोमीटर रहेगी. निर्माण से कंझावला चौक, सेक्टर-22 रोहिणी, ४ ब्लॉक मंगोलपुरी और पत्थर मार्केट चौक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी. इस अध्ययन पर 6 महीने में रिपोर्ट तैयार करने के लिए लगभग 3.4 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

दूसरा फ्लाइओवर केशोपुर डिपो से बाहरी रिंग रोड के हैदरपुर तक बनने की योजना है. यह 17.5 किलोमीटर लंबा होगा और इस अध्ययन पर लगभग 5.6 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

तीसरा फ्लाइओवर सागरपुर से मायापुरी चौक तक बनाया जाएगा. इसकी लंबाई 4.3 किलोमीटर होगी और यह निर्माण चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि यह तिहाड़ जेल परिसर के पास है और यहां हाईपावर बिजली लाइन भी जाती है.

फ्लाइओवर निर्माण से ट्रैफिक राहत

PWD के अधिकारी ने बताया कि तीनों फ्लाइओवर के लिए स्टडी रिपोर्ट तैयार की जा रही है. यदि सबकुछ योजना के अनुसार रहा, तो जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी. इन फ्लाइओवरों से ट्रैफिक जाम कम होगा और ट्रैफिक संचालन सुगम होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp