गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: जडथल में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 15 से अधिक टीमों ने लिया हिस्सा

Written by: Best24News

Published:

Rewari News: युवा क्रिकेट क्लब जडथल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सरपंच प्रतिनिधि डॉ. विनोद कुमार और समाजसेवी कृष्ण सैनी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर…


Rewari News: युवा क्रिकेट क्लब जडथल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सरपंच प्रतिनिधि डॉ. विनोद कुमार और समाजसेवी कृष्ण सैनी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं।Rewari News

Advertisement

आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद इनाम के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है।Rewari News

इस अवसर पर समाजसेवी कृष्ण सैनी ने खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में भागीरथ, जनक चौहान, सतीश, महाबीर, विक्की और राजू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp