सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Beer And Wine : शराब में बीयर मिलाकर पीने वाले हो जाएँ सावधान! जानिए क्या है नुकसान ?

Written by: Best24News

Published:

Beer And Wine :  आज की तेज़ रफ्तार और तनावपूर्ण जिंदगी में लोग मानसिक सुकून की तलाश में कई रास्ते अपनाते हैं. जिनमें से एक है शराब या बीयर का सेवन. खासकर…


Beer And Wine :  आज की तेज़ रफ्तार और तनावपूर्ण जिंदगी में लोग मानसिक सुकून की तलाश में कई रास्ते अपनाते हैं. जिनमें से एक है शराब या बीयर का सेवन. खासकर युवा वर्ग में बीयर और शराब को मिलाकर कॉकटेल के रूप में पीने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन यह आदत शुरुआत में राहत देने वाली लग सकती है. दीर्घकाल में यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालती है.Beer And Wine

Advertisement

बीयर और शराब का मिश्रण करता है दोहरा असर

बीयर और शराब में अलग-अलग प्रकार का अल्कोहल होता है. जब इन्हें मिलाकर सेवन किया जाता है, तो यह मिश्रण शरीर में अल्कोहल का असर दोहरा कर देता है. यह दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर को प्रभावित करता है. जिससे व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

न्यूरोट्रांसमीटर असंतुलन से बिगड़ता है मानसिक संतुलन
शोध बताते हैं कि बीयर और शराब को मिलाकर पीने से ब्रेन के न्यूरोट्रांसमीटर, जैसे कि डोपामाइन और सेरोटोनिन का संतुलन बिगड़ जाता है. ये केमिकल्स हमारे मूड, याद्दाश्त और निर्णय लेने की शक्ति को नियंत्रित करते हैं. इनका असंतुलन व्यक्ति को मानसिक अस्थिरता की ओर धकेल सकता है.Beer And Wine

सोचने और निर्णय लेने की क्षमता होती है कमजोर
शराब और बीयर का एकसाथ सेवन करने से व्यक्ति की तर्कशक्ति और आत्मविश्वास पर नकारात्मक असर पड़ता है. इससे वह जल्दबाजी में निर्णय लेता है. जिसकी वजह से निजी और पेशेवर जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं. लंबे समय तक ऐसा करने से व्यक्ति की मानसिक प्रतिक्रियाएं धीमी और भ्रमित हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मेंटल हेल्थ पर पड़ता है गहरा असर
इस तरह के कॉकटेल का लगातार सेवन डिप्रेशन, चिंता, चिड़चिड़ापन और इमोशनल अस्थिरता जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है. सेरोटोनिन और डोपामाइन के स्तर में गिरावट से व्यक्ति को आंतरिक रूप से कमजोर और असहज महसूस होता है. जिससे उसका मानसिक स्वास्थ्य तेजी से गिरता है.

अल्कोहल पॉइजनिंग का खतरा कई गुना बढ़ता है
जब बीयर और शराब को मिलाकर पीया जाता है, तो शरीर में अल्कोहल की मात्रा अचानक काफी ज्यादा हो जाती है. यह स्थिति अल्कोहल पॉइजनिंग का रूप ले सकती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है. यह समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब व्यक्ति को समय पर इलाज न मिले.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp