मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Namo Bharat Train में सफर करने वालो की हुई बल्ले बल्ले, अब उतरतें ही मिलेगी AC Bus

Written by: Best24News

Published:

Namo Bharat Train  : नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब अपनी यात्रा को पूरा करने के लिए ऑटो, टैक्सी या ओला-उबर की जरूरत नहीं पड़ेगी. NCRTC (नेशनल कैपिटल…


Namo Bharat Train  : नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब अपनी यात्रा को पूरा करने के लिए ऑटो, टैक्सी या ओला-उबर की जरूरत नहीं पड़ेगी. NCRTC (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन से बाहर निकलते ही एसी ई-बसें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है.Namo Bharat Train 

Advertisement

कम किराए में मिलेगी लास्ट माइल कनेक्टिविटी

ये इलेक्ट्रिक एसी बसें यात्रियों को बेहद कम किराए में उनकी मंजिल तक पहुंचाएंगी. NCRTC का उद्देश्य है कि रैपिड रेल से उतरते ही यात्री बिना किसी परेशानी के सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुगम हो.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

दिल्ली सरकार की ‘देवी योजना’ के तहत नई शुरुआत
यह पहल ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरचेंज योजना’ (DEVI) के तहत शुरू की गई है. NCRTC अधिकारियों के अनुसार इससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा. साथ ही गाजियाबाद और मेरठ जैसे क्षेत्रों में यात्रा तेज और आरामदायक हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुविधा ही नहीं, पर्यावरण संरक्षण भी है लक्ष्य
NCRTC पहले से ई-रिक्शा और रैपिडो जैसी सेवाएं दे रहा है. अब इन सेवाओं के विस्तार में एसी ई-बसें शामिल की गई हैं. यह पहल न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ बनाएगी. सरकार का उद्देश्य है कि लोग निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा उपयोग करें.  Namo Bharat Train

फिलहाल 55 किमी रूट पर संचालित हो रही है नमो भारत ट्रेन
फिलहाल नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ के साउथ मेरठ तक 82 किमी के रूट में से 55 किमी सेक्शन पर संचालित हो रही है. 2025 के अंत तक पूरे 82 किमी रूट पर ट्रेन संचालन शुरू होने की संभावना है. जिससे दिल्ली-मेरठ रूट और अधिक प्रभावी हो जाएगा.Namo Bharat Train

सराय काले खां रूट पर चल रहा है ट्रायल
न्यू अशोक नगर से सराय काले खां के बीच ट्रेन का ट्रायल चल रहा है. संचालन शुरू होते ही इस रूट पर भी ई-बसें चलाई जाएंगी. जिससे नेटवर्क और भी मजबूत होगा. यात्रियों को अलग-अलग दिशा में जाने के लिए कई बस रूट निर्धारित किए गए हैं.Namo Bharat Train

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इन रूटों पर मिलेंगी एसी बसें  NCRTC द्वारा घोषित प्रमुख रूट:

आनंद विहार ISBT से अशोक नगर बॉर्डर
न्यू अशोक नगर से आनंद विहार ISBT
अशोक नगर से मयूर विहार फेज-3 (पेपर मार्केट)
ये बसें सुबह 6:30 बजे से रात 11 बजे तक नियमित रूप से चलेंगी. ताकि हर समय यात्रियों को सुविधा मिल सके.

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp