गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

हरियाणा का ये Toll Plaza पचगांव में होगा शिफ्ट, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से मिली मंजूरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Toll Plaza: हरियाणा के गुरुग्राम के खेड़कीदौला टोल प्लाजा को हटाकर अब पचगांव में बूथलेस टोल प्लाजा बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस पर सहमति दे दी है।…


This Toll Plaza of Haryana will be shifted to Pachgaon
This Toll Plaza of Haryana will be shifted to Pachgaon
Google News Follow us on Google

Toll Plaza: हरियाणा के गुरुग्राम के खेड़कीदौला टोल प्लाजा को हटाकर अब पचगांव में बूथलेस टोल प्लाजा बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस पर सहमति दे दी है। NHAI और IHMCL की टीम जल्द ही पचगांव का दौरा करेगी। टीम यह भी तय करेगी कि जिस जगह पर टोल प्लाजा बनाया जाना है वहां पर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर का स्टेशन बनाने में परेशानी तो नहीं आएगी। सर्वे में पाया गया कि खेड़कीदौला की तुलना में पचगांव से भारी वाहन अधिक गुजरते हैं।

Advertisement

कई साल से टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की मांग 

जानकरी के अनुसार कई साल से खेड़कीदौला में संचालित टोल प्लाजा को खत्म करने या पचगांव इलाके में स्थानांतरित करने की मांग की जा रही है। पिछले 10 सालों के दौरान कई बार इसे हटाने की घोषणा हो चुकी है लेकिन अब रास्ते पर मुद्​दा आता दिख रहा है।पिछले महीने NHAI ने पचगांव में लगातार सात दिनों तक सर्वे कराया था ताकि पता चल सके कि पीक आवर के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे से औसतन कितने वाहन निकलते हैं। Toll Plaza

पचगांव इलाके से अधिक निकलते हैं भारी वाहन 

यह रिपोर्ट मंत्रालय ने अब तक सार्वजनिक नहीं की है। सर्वे रिपार्ट के मुताबिक खेड़कीदौला टोल प्लाजा से काफी कम वाहन पचगांव से गुजरते हैं, लेकिन खेड़कीदौला टोल प्लाजा के मुकाबले पचगांव इलाके से भारी वाहन अधिक निकलते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) के अनुसार ट्रक को साढ़े चार यूनिट, बस को तीन यूनिट, कार को एक यूनिट एवं बाइक को आधा यूनिट माना जाता है। इस हिसाब से पचगांव से खेड़कीदौला टोल प्लाजा के मुकाबले पचगांव से वाहन अधिक निकलते हैं। एचएसआइआइडीसी से एनएचएआई को केवल 28 एकड़ जमीन मिली है। इतने में अधिक से अधिक 28 लेन का ही टोल प्लाजा बन सकता है। Toll Plaza

इसे देखते हुए मंत्रालय ने बूथलेस टोल प्लाजा बनाने को कहा है। बूथलेस टोल प्लाजा में 12 से 15 लेन की ही आवश्यकता पड़ेगी। द्वारका एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा बूथलेस बनाया गया है। इसी तर्ज पर खेड़कीदौला टोल प्लाजा बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp