मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

 Traffic Challan: ये टोल प्लाजा बना टॉप चालान Collector, 26,000 वाहनों से वसूल किए 12 करोड़ रुपये

Written by: Best24News

Published:

Traffic Challan: बिहार में यदि आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस, फिटनेस या पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) समय पर अपडेट नहीं हैं, तो भारी चालान के लिए तैयार रहें. 7 अगस्त 2024 से 7 अप्रैल…


Traffic Challan: बिहार में यदि आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस, फिटनेस या पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) समय पर अपडेट नहीं हैं, तो भारी चालान के लिए तैयार रहें. 7 अगस्त 2024 से 7 अप्रैल 2025 तक 1.5 लाख से ज्यादा गाड़ियों पर 80 करोड़ रुपये का ई-चालान काटा जा चुका है.

Advertisement

फास्टैग और नंबर प्लेट से हो रही स्कैनिंग

राज्य के 31 टोल प्लाजा पर लगाए गए ई-डिटेक्शन सिस्टम के जरिए गाड़ियों की नंबर प्लेट और फास्टैग स्कैन होते ही यह जांच हो रही है कि संबंधित डॉक्यूमेंट वैध हैं या नहीं. जैसे ही कोई दस्तावेज एक्सपायर मिलता है, ऑटोमेटिक चालान कट जाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सिस्टम की जरूरत क्यों पड़ी?
परिवहन विभाग का कहना है कि यह तकनीक सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के लिए जरूरी है. बिना फिटनेस वाली गाड़ियां हादसों को बढ़ावा देती हैं और बिना बीमा की गाड़ी से दुर्घटना होने पर मुआवजा मिलना मुश्किल हो जाता है. इस प्रणाली से लापरवाह वाहन मालिकों पर सख्ती की जा रही है.

कुल्हरिया टोल प्लाजा बना टॉप चालान कलेक्टर
कुल्हरिया टोल प्लाजा से सबसे ज्यादा चालान वसूला गया है. यहां 26,000+ वाहनों से 12 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया. इसके बाद पारसोनी खेम टोल प्लाजा पर 15,000 से अधिक चालान से 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है. सौकला, दीदारगंज और हरियाबारा में भी हजारों चालान काटे जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

वाहन चालकों से की गई अपील
परिवहन विभाग ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने डॉक्यूमेंट समय पर रिन्यू करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. ऐसा करने से चालान और जुर्माने से बचा जा सकता है और कानूनी परेशानियों से राहत भी मिल सकती है.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp