गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा दिवस पर महिलाओं को ये खास तोहफा, नायब सैनी ने जारी की ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की पहली किस्त

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्य सरकार महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100…


हरियाणा दिवस पर महिलाओं को ये खास तोहफा, नायब सैनी ने जारी की ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की पहली किस्त
हरियाणा दिवस पर महिलाओं को ये खास तोहफा, नायब सैनी ने जारी की ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की पहली किस्त
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्य सरकार महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये की पहली किस्त जारी करेंगे। यह राशि करीब पांच लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी। ये वही महिलाएं हैं जिनके आवेदन का सत्यापन पूरा हो चुका है।

Advertisement

शिविरों में होगा रजिस्ट्रेशन

सरकार ने सभी उपायुक्तों को आदेश दिए हैं कि वे शनिवार को भी अपने जिलों में लाडो लक्ष्मी योजना के शिविर लगाएं। इन शिविरों में पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। जिन महिलाओं का आवेदन अभी बाकी है, उन्हें अगले महीने से योजना का लाभ मिलना शुरू होगा। इस योजना का रजिस्ट्रेशन फिलहाल जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इससे जुड़ सकें।

योजना की शर्तें

पहले चरण में केवल वही महिलाएं शामिल की गई हैं जो तीन शर्तें पूरी करती हैं। पहली, परिवार की सालाना आय एक लाख रुपये तक होनी चाहिए। दूसरी, महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। तीसरी, अगर महिला विवाहित है तो उसका पति कम से कम 15 साल से हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए। खास बात यह है कि एक परिवार की एक से अधिक पात्र महिलाओं को भी लाभ मिल सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

चार चरणों में लागू होगी योजना

लाडो लक्ष्मी योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। दूसरे चरण में 1.40 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाएं शामिल होंगी। तीसरे चरण में 1.80 लाख रुपये और चौथे चरण में 3 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों की महिलाएं इसका लाभ पाएंगी। सरकार इस दूसरे चरण की घोषणा 2026 के बजट सत्र में कर सकती है।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कदम

भले ही हरियाणा में यह योजना अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन झारखंड इस दिशा में पहले ही आगे निकल चुका है। वहां मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये की सहायता दी जाती है। इस योजना से 55 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। झारखंड सरकार ने इसके लिए 16 हजार करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp