मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

 Indian Railways: इस रेल्वे स्टेशन का 300 करोड़ रुपये की लागत से होगा कायाकल्प, मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Written by: Best24News

Published:

Indian Railways: झारखंड के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक धनबाद स्टेशन का अब एयरपोर्ट जैसे स्वरूप में कायाकल्प किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के लिए नक्शे को मंजूरी मिल चुकी है और…


Indian Railways: झारखंड के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक धनबाद स्टेशन का अब एयरपोर्ट जैसे स्वरूप में कायाकल्प किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के लिए नक्शे को मंजूरी मिल चुकी है और 300 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कार्य गति शक्ति योजना के तहत शुरू होगा. इसके तहत स्टेशन भवन को पूरी तरह तोड़कर नया डिजाइन लागू किया जाएगा.

Advertisement

मल्टी ट्रैकिंग के लिए स्टेशन भवन को किया जाएगा पुनर्निर्मित

धनबाद स्टेशन पर मल्टी ट्रैकिंग की योजना है, जिसके लिए रेलवे लाइन को स्टेशन भवन के नीचे से गुजारा जाएगा. इसके चलते मौजूदा भवन को तोड़ना आवश्यक है. निर्माण पूरा होने के बाद यहां यात्री एयरपोर्ट जैसी आधुनिक व्यवस्था का अनुभव करेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

एलिवेटेड ब्रिज से स्टेशन में होगा प्रवेश
धनबाद स्टेशन के मुख्य भवन में प्रवेश के लिए बिनोद बिहारी महतो चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण होगा. यह पुल सीधे स्टेशन के पहले तल तक पहुंचेगा. इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, सीढ़ी और रैंप की व्यवस्था की जाएगी.

स्टेशन भवन में होंगी वर्ल्ड क्लास यात्री सुविधाएं

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

स्टेशन का नया भवन बहुमंजिला होगा. जिसमें यात्रियों के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी:

आरक्षण और टिकट काउंटर
वेटिंग रूम और सहयोग केंद्र
आधुनिक प्रवेश द्वार और प्रतीक्षालय
सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम
ये सभी सुविधाएं यात्रियों को स्मार्ट रेलवे स्टेशन का अनुभव देंगी.
दक्षिणी छोर पर भी होंगे कई सुधार कार्य
स्टेशन के दक्षिणी छोर पर भी बड़े पैमाने पर काम किया जाएगा.
स्टेशन पर प्रवेश और निकास को सुव्यवस्थित किया जाएगा
प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी
यात्रियों और परिचालन स्टाफ के सुगम आवागमन के लिए रेलवे भूमि का पुनर्विकास किया जाएगा

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp