रविवार, 15 नवम्बर 2026

Railway Station : इस रेलवे स्टेशन को हाईटेक सुविधाओं से किया जाएगा लैस, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Written by: सुनील चौहान

Published:

Railway Station : राजस्थान का सांगानेर रेलवे स्टेशन अब हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन के नवीनीकरण की योजना को मंजूरी दे दी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस…


RAILWAY STATION
रेलवे स्टेशन
Google News Follow us on Google

Railway Station : राजस्थान का सांगानेर रेलवे स्टेशन अब हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन के नवीनीकरण की योजना को मंजूरी दे दी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के तहत, 107.74 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। यहां यात्री सुविधाओं के साथ-साथ माल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए पार्सल घर और अन्य व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे सांगानेर के प्रिंट उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।

दरअसल, सांगानेर स्टेशन घनी आबादी और औद्योगिक गतिविधियों के समीप स्थित है। यह लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा था, जिसके कारण यहां सीमित ट्रेनों का ठहराव होता था। स्थानीय लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस स्टेशन को ’अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत चुना था।

आपको बता दें कि इस रेलवे स्टेशन के विकास कार्य का उद्घाटन पिछले साल भी हुआ था, लेकिन स्टेशन परिसर से गुजर रही बीसलपुर पेयजल पाइपलाइन के कारण काम रुक गया था। इस बाधा को देखते हुए रेलवे ने प्लान को संशोधित कर दोबारा रेलवे बोर्ड को भेजा, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, तैयारी पूरी कर ली गई है और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

यात्रियों के लिए ये सुविधाएं होंगी विकसित

चार फुल लेंथ प्लेटफॉर्म बनेंगे।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

छह मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज बनेगा।

चार लिट, छह एस्केलेटर और छह सीढ़ियां लगेंगी।

अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

वॉशेबल एप्रन और ट्रेन वॉशिंग टर्मिनल की सुविधा होगी।

टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और ऑटो के लिए अलग पार्किंग होगी।

शानदार वेटिंग रूम, बेहतर टॉयलेट्स और पीने के पानी की सुविधाएं मिलेंगी।

कोच इंडिकेशन बोर्ड और डिजिटल डिस्प्ले लगाए जाएंगे।

राजस्थान की विरासत भी होगी स्टेशन का हिस्सा

री-डवलपमेंट के बाद सांगानेर स्टेशन राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देगा। स्टेशन की इमारत में हैरिटेज थीम पर आधारित साज-सज्जा होगी, जो यात्रियों को आधुनिकता के साथ परंपरा का एहसास भी कराएगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा और फिर जयपुर-सवाईमाधोपुर रेलखंड पर दोहरीकरण के साथ सांगानेर यार्ड का भी विस्तार किया जाएगा। स्टेशन की मौजूदा तीन लाइनों को बढ़ाकर पांच लाइनें कर दी जाएंगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp