
IFS Tamali Saha: हम बात कर रहे हैं आईएफएस अफसर तमाली साहा की. वह पश्चिम बंगाल के नॉर्थ परगना जिले की रहने वाली हैं. तमाली ने यहीं से अपनी स्कूली पढ़ाई लिखाई पूरी की है.
इसके बाद वह ग्रेजुएशन के लिए कोलकाता आ गईं. उन्होंने वहां की कोलकाता युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. बता दें कि तमाली ने जूलॉजी में बैचलर्स की डिग्री हासिल की है
तमाली का लक्ष्य पहले से ही यूपीएससी परीक्षा क्रैक करना था, लिहाजा उन्होंने ग्रेजुएशन से ही परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी थी. यह उनके अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने पहले प्रयास में ही ये परीक्षा क्लियर कर ली.
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
तमाली साहा ने साल 2020 में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. फिर उन्होंने उसी साल की यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की परीक्षा दी.
अपनी काबिलियत के दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा में 94वीं रैंक हासिल कर ली और साल 2021 में महज 23 वर्ष की उम्र में आईएफएस अफसर बन गईं. उन्हें पश्चिम बंगाल कैडर अलॉट किया गया है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
