गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

KMP एक्सप्रेसवे पर मानसून से पहले होगा ये बड़ा काम, इस मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

Written by: सुनील चौहान

Published:

KMP Expressway: हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पेड़ लगाने की प्रक्रिया को तेज किया जाए…


This major work will be done on KMP Expressway before monsoon
This major work will be done on KMP Expressway before monsoon
Google News Follow us on Google

KMP Expressway: हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पेड़ लगाने की प्रक्रिया को तेज किया जाए और इस मानसून से पहले HSIIDC एक ठोस कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि पौधे वन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे, लेकिन इनकी देखभाल, सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी पूरी तरह एचएसआईआईडीसी की होगी, और इन पौधों पर वन विभाग का मालिकाना हक नहीं रहेगा।

Advertisement

राव नरबीर सिंह आगामी वन महोत्सव को लेकर आयोजित विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मानसून में राज्यभर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाए।

15 जुलाई को होगा राज्यव्यापी मास पौधारोपण

बैठक में जानकारी दी गई कि 15 जुलाई को राज्यभर में एक साथ मास पौधारोपण किया जाएगा। यह अभियान सार्वजनिक स्थलों, तालाबों, नदियों के किनारे और पंचायत भूमि पर चलेगा। इसमें एनजीओ, सामाजिक संस्थान, औद्योगिक घरानों का सहयोग लिया जाएगा। शहरी क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर पौधारोपण का जिम्मा उद्योगों को सौंपा जाएगा और इन स्थानों पर संबंधित कंपनी की पट्टिका लगाई जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

KMP एक्सप्रेसवे पर दो चरणों में होगा पौधारोपण

राव नरबीर ने बताया कि KMP एक्सप्रेसवे पर पौधारोपण दो चरणों में किया जाए। पहला चरण कुंडली से मानेसर और दूसरा मानेसर से पलवल तक। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हो तो किसी अनुभवी लैंडस्केप एजेंसी की सेवाएं ली जा सकती हैं। उन्होंने अधिकारियों को 26 जून तक विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

तैयार किए जाएंगे परिपक्व पौधे

उन्होंने रायपुर नर्सरी में नीम, पीपल, पिलखन, अर्जुन, बड़ जैसे पेड़ों को तीन-चार वर्षों तक पाल-पोसकर परिपक्व बनाया जाएगा ताकि बाद में उन्हें विभिन्न स्थानों पर रोपित किया जा सके। वहीं, दक्षिण हरियाणा में खेजड़ी, रोहेड़ा, जाल, रोंझ जैसे प्रजातियों को प्रोत्साहित करने हेतु किसानों को योजना के तहत लाभ देने पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

राष्ट्रीय परियोजनाओं में भी होगा हरियाणा वन विकास निगम का योगदान

बैठक में बताया गया कि NHAI और रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की परियोजनाओं में हरियाणा वन विकास निगम को पौधारोपण का कार्य सौंपा गया है। KMP के 12-13 फीट ऊंचे स्ट्रक्चर पर तीन लाइनों में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा, एचएसआईआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों के नाम के अनुरूप पौधों की प्रजातियों को चिह्नित कर रोपण किया जाएगा।

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव एवं आयुक्त डॉ. अमित अग्रवाल, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन श्री विनीत गर्ग, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री यश गर्ग तथा वन, सिंचाई एवं जल संसाधन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp