World Most Expensive Whisky: शराब के शौकीन जाम एक बोतल खरीदने के लिए लाखों रुपये तक खर्च कर देते हैं। अगर आप भी शराब के शौकीन तो आपके मन में भी कभी न कभी ये सवाल जरूर आया होगा की दुनिया की सबसे महंगी शराब कोन सी है। इस शराब की एक बोतल की कीमत करोड़ों रुपये में है। यह शराब ऐसी है कि इसे खरीदने वाला शख्स इसे पीने से ज्यादा देखकर ही झूमता रहेगा।World Most Expensive Whisky
दुनिया की इस महंगी शराब का नाम इसाबेला इस्ले है। इसकी एक बोतल की कीमत 6.2 मिलियन डॉलर यानी करीब 52 करोड़ रुपये है। एक शराब की बोतल की कीमत में आप नोएडा में 100 फ्लैट खरीद सकते हैं।
क्यों है यह शराब इतनी महंगी?
सबसे बड़ा सवाल है कि यह शराब इतनी महंगी क्यों है। बता दें कि इस शराब को जिस बोतल में रखा गया है वह सफेद सोने की बनीं है। यह एक कंटेनरनुमा है। साथ ही इसमें 8500 हीरे और 300 माणिक जड़े हुए हैं। यह सिंगल स्कॉच मॉल्ट व्हिस्की है। इसे मई 2011 में लॉन्च किया गया था।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
कहां मिलती है यह?
इसकी वेबसाइट isabellasislay.com के मुताबिक यह स्पेशल एडिशन व्हिस्की है। वेबसाइट पर ऐसा कोई ऑप्शन नहीं है जहां से इसे खरीदा जा सके। हालांकि वबसाइट के Contact Us ऑप्शन में जाने पर एक ईमेल आईडी दिखाई देती है। कंपनी से संपर्क पर शायद इसे खरीदा जा सकता है।World Most Expensive Whisky
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
