बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Longest Expressway: ये है देश का सबसे लंबा एक्स्प्रेसवे, हॉर्न की जगह बजेगी शहनाई

Written by: Best24News

Published:

Longest Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा और दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है, जो नई दिल्ली को मुंबई से जोड़ता है। 1,386 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे से यात्रा समय को…


Longest Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा और दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है, जो नई दिल्ली को मुंबई से जोड़ता है। 1,386 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे से यात्रा समय को आधे से कम करते हुए 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे कर दिया गया है। यह आठ लेन का एक्सप्रेसवे है, जिसे भविष्य में 12 लेन तक विस्तारित किया जाएगा।

Advertisement

इस एक्सप्रेसवे की एक खास बात यह है कि यह एशिया का पहला ऐसा हाईवे है, जिसमें जंगली जानवरों के लिए ग्रीन ओवरपास बनाए गए हैं। एक्सप्रेस वे की वजह से जानवरों को दिक्कत न हो, इसके लिए मुकंदरा और रणथंभौर से होकर गुजर रहे हिस्से को साइलेंट कॉरिडोर बनाया गया है। जहां गाड़ियों के हॉर्न के बदले म्यूजिकल इंस्टूमेंट की धुन बजेगी।

चूंकि ये एक्सप्रेसवे 5 बड़े वाइल्‍ड लाइफ सेंचुरी से होकर गुजर रही है, इसलिए जानवरों का ख्याल रखते हुए वाहनों के हॉर्न और सायरन को भी बदला गया है। हॉर्न के बजाए इस एक्सप्रेस वे पर सितार, शहनाई की धुन बजेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

फर्राटा भरेंगी गाड़ियां
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, और इसे एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के साथ विकसित किया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च 2019 में शुरू हुआ था, और यह अगले साल तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में 12 लाख टन स्टील और 80 लाख टन सीमेंट का उपयोग किया गया है, जिससे गाड़ियों की ईंधन खपत में भी 32 करोड़ लीटर की कमी आएगी।

मिलेंगी ये सुविधाएं
इसके अलावा, इस एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के लिए जैसे पेट्रोल पंप, रेस्ट एरिया, फूड कोर्ट, एटीएम, अस्पताल, और पार्किंग समेत 94 प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी। 30 लेन के टोल प्लाजा बनाए गए हैं, जहां गाड़ियों के वेट-टाइम को 10 सेकंड से भी कम रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp