मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Success Story: किसी एक्ट्रेस से कम नहीं ये IAS अफसर, मॉडलिंग छोड़ शुरू की UPSC की तैयारी

Written by: Best24News

Published:

Success Story: IAS और IPS बनने के लिए लोग लाखों की नौकरी छोड़ देते है। यहां तक की कई लोग अपने प्रोफेशन ही बदल देते है। कुछ ऐसी ही कहानी है आईएसस…


Success Story: IAS और IPS बनने के लिए लोग लाखों की नौकरी छोड़ देते है। यहां तक की कई लोग अपने प्रोफेशन ही बदल देते है। कुछ ऐसी ही कहानी है आईएसस ऑफिसर तस्कीन खान की। जिन्होनें मॉडलिंग छोड़ यूपीएससी की परीक्षा देने का फैसला किया और इसमें सफलता भी हासिल की।

Advertisement

मॉडलिंग की दुनिया में रखा कदम
उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली तस्कीन खान ब्यूटी विथ ब्रेन की मिसाल है। बचपन से ही वह काफी होनहार थी। तस्कीम बास्केटबॉल चैंपियन और नेशनल लेवल की डिबेटर भी रह चुकी हैं। 12 वीं की पढ़ाई के बाद उन्होनें मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

मिस उत्तराखंड रह चुकी है IAS तस्कीम
साल 2016-17 में उन्होनें मिस उत्तराखंड और मिस देहरादून खिताब अपने नाम किया। मिस उत्तराखंड बनने के बाद वह मिस इंडिया बनने सपना देखने लगी। तस्कीन के पिता ग्रुप डी के सरकारी कर्मचारी थे। कोरोना काल के बीच पिता का रिटायर हो गए और अक्सर बीमार रहने लगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मॉडलिंग छोड़ शुरू की UPSC की तैयारी
जिसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तस्कीम ने मॉडलिग छोड़ दी। इसके बाद उनके UPSC का सफर हुआ। इसी दौरान तस्कीम ने मन बना लिया था कि वह IAS अफसर बनेंगी। लेकिन ये राह उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह देहरादून से राजधानी दिल्ली आ गई।

चौथे प्रयास में बनी IAS अफसर
यहां उन्हें जामिया विश्वविद्यालय में UPSC की फ्री कोचिंग करने का मौका मिला। तस्कीन ने दिन-रात कड़ी मेहनत की और तीन बार परीक्षा दी। लेकिन इन प्रयासों में वह प्रीलिम्स भी पास न कर सकीं। तस्कीन ने हार नहीं मानी और डटी रहीं। चौथे प्रयास में तस्कीन ने न सिर्फ UPSC की परीक्षा पास की बल्कि 736 रैंक के साथ IAS ऑफिसर बन गईं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp