Haryana: हरियाणा में इस नामी स्कूल ने तोड़ी भवन की सील, निगम ने कर दिया अब ऐसा काम ?

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
Latest News 2025 07 01T125039.044

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के सहायक अभियंता आरके मोंगिया के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता हरिओम की टीम द्वारा सोमवार को गुरुग्राम में पुलिस बल की मौजूदगी में बसई एंकलेव स्थित इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल (IDPS) के भवन को सील कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस स्कूल भवन को इससे पहले 18 जून को भी सील किया गया था, लेकिन भवन मालिकों ने नियमों की अवहेलना करते हुए सील तोड़ दी थी। इसके बाद नगर निगम ने भवन मालिकों के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराई और दोबारा सीलिंग की प्रक्रिया शुरू की। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि उक्त भवन का निर्माण नगर निगम से स्वीकृति के बिना किया गया था। बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भवन मालिकों ने कोई जवाब नहीं दिया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा, भवन के निर्माण के लिए जरूरी अनुमतियां भी प्राप्त नहीं की गई थीं, जिससे नगर निगम ने सीलिंग की यह कार्रवाई की है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, निगम ने बार-बार भवन मालिकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने अनदेखा किया। अब टीम ने पुलिस के सहयोग से सीलिंग की कार्रवाई की है, और भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि अगर भविष्य में इस प्रकार के उल्लंघन की पुनरावृत्ति होती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, नगर निगम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शहर में निर्माण कार्यों की सख्ती से निगरानी करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर