बुधवार, 4 नवम्बर 2026

New Expressway: राजस्थान से होकर गुजरेगा ये एक्सप्रेसवे, जमीनों के बढ़ेंगे रेट

Written by: Best24News

Published:

New Expressway: भारत की सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए कार्य लगातार जारी है। अब देश को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रेगिस्तान ‘थार’ के बीच से गुजरने वाली हाई-टेक सड़क…


New Expressway: भारत की सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए कार्य लगातार जारी है। अब देश को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रेगिस्तान ‘थार’ के बीच से गुजरने वाली हाई-टेक सड़क मिलने जा रही है । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस अद्भुत प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।New Expressway

Advertisement

जानें क्या है खास इस एक्सप्रेसवे में?
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1,257 किलोमीटर है। यह 6 से 8 लेन वाला आधुनिक एक्सप्रेसवे होगा। इस पर लगभग ₹80,000 करोड़ की लागत आएगी। इसका दिसंबर 2025 तक उद्घाटन संभव है।

इस एक्सप्रेसवे का सबसे रोमांचक हिस्सा राजस्थान में है, जहां 655 किलोमीटर तक सिर्फ रेत और रेगिस्तान होगा। यह हिस्सा थार के सबसे कठिन और गर्म क्षेत्रों से होकर गुजरेगा — हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और जालोर जैसे जिले इस रूट का हिस्सा होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सफर में लगेगा कम समय
अभी अमृतसर से जामनगर पहुंचने में लगभग 26 घंटे लगते हैं। इस एक्सप्रेसवे के बनते ही यह सफर 12 से 13 घंटे में पूरा हो सकेगा — यानि 50% से ज्यादा की टाइम सेविंग।

यह एक्सप्रेसवे पाकिस्तान बॉर्डर के करीब बनाया जा रहा है, जो इसे रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम बनाता है। यह दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा, जिससे गुजरात से सीधे जम्मू-कश्मीर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp