गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Samruddhi Expressway: मुंबई-नागपुर का सफर होगा आसान, अब लोगों का बचेगा समय

Written by: सुनील चौहान

Published:

Samruddhi Expressway: भारत में लगातार बन रहे नए हाइवे और एक्सप्रेसवे लोगों की यात्रा को आसान बना रहे हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र में एक नया हाईटेक एक्सप्रेसवे चालू किया जा रहा…


Samruddhi Expressway: भारत में लगातार बन रहे नए हाइवे और एक्सप्रेसवे लोगों की यात्रा को आसान बना रहे हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र में एक नया हाईटेक एक्सप्रेसवे चालू किया जा रहा है. जिससे मुंबई से नागपुर के बीच का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुरक्षित हो जाएगा.Samruddhi Expressway

Advertisement

हर 5 KM पर CCTV, ट्रैफिक पर होगी नजर
सुरक्षा के लिहाज से महामार्ग पर हर 5 किलोमीटर पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं. इससे तेज रफ्तार, गलत लेन या नियम उल्लंघन करने वालों की पहचान कर तुरंत चालान किया जा सकेगा.Samruddhi Expressway

10 जिलों से होकर गुजरेगा महामार्ग
यह समृद्धि महामार्ग महाराष्ट्र के 10 प्रमुख जिलों से होकर गुजरता है. नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशीम, बुलढाणा, जालना, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), नासिक, अहमदनगर और ठाणे. इस मार्ग से जुड़े प्रमुख शहरों में शामिल हैं. भिवंडी, कल्याण, नासिक, कोपरगांव, शिरडी, जालना, वर्धा और औरंगाबाद.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आर्थिक और सामाजिक विकास को मिलेगी रफ्तार
इस एक्सप्रेसवे के चालू हो जाने से राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. गांव और कस्बे भी मुख्यधारा से जुड़ेंगे. जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

समृद्धि महामार्ग की खास पहचान
इस एक्सप्रेसवे का पूरा नाम है हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग. यह छह लेन का आधुनिक एक्सप्रेसवे मुंबई और नागपुर को सीधे जोड़ता है. इसके निर्माण में करीब 55,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.Samruddhi Expressway

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुरक्षा और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त मिश्रण

इस महामार्ग को इतना एडवांस बनाया गया है कि युद्ध की स्थिति में वायुसेना के लड़ाकू विमान भी इस पर उतारे जा सकते हैं. इसमें

65 बड़े पुल,
24 इंटरचेंज,
6 सुरंग,
और 400+ अंडरपास बनाए गए हैं.
रफ्तार में आएगी क्रांति
इस एक्सप्रेसवे को 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने के हिसाब से डिजाइन किया गया है, लेकिन इसकी अधिकतम अनुमत गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. इससे पहले जहां मुंबई से नागपुर का सफर 16 घंटे में होता था. अब महज 8 घंटे में पूरा किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp