Haryana: हरियाणा के इस जिले को मिला 5 नई AC बसों का तोहफा, ये रहेगा रूटमैप 

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
Latest News 2025 07 03T121212.466

Haryana: हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोनीपत बस डिपो में 5 नई एसी बसें शामिल की गई है। विभाग का कहना है कि इन बसों को शिमला सहित लुधियाना और अमृतसर जैसे लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। विभाग के इस फैसले से यात्रियों का सफर आरामदायक होगा।

बसों में यात्रियों के लिए की विशेष सुविधा

जानकारी के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सोनीपत बस डिपो में शामिल इन नई बसों पासिंग और दूसरी कागजी प्रक्रिया आखिरी फेज में है, जिन्हें 3 जुलाई को पूरा करने की संभावना जताई गई है। इसके बाद इन बसों को शिमला, लुधियाना, अमृतसर जैसे लंबे रूटों पर चलाया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन बसों को मॉडर्न फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। बसों में 47 आरामदायक सीटों की व्यवस्था की गई है। हर सीट के पास मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, पानी की बोतल रखने की जगह और सामान रखने के लिए सीट पर नेट की सुविधा की गई है। इमरजेंसी स्थिति को ध्यान में रखकर हर सीट के पास निकासी व्यवस्था भी की गई है।

यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर

रोडवेज विभाग के मुताबिक इन बसों में यात्रा करने के लिए सामान्य श्रेणी की बसों की तुलना में ज्यादा पैसे देने होंगे। लेकिन यात्रियों को शीतल और आरामदायक सफर का अनुभव होगा। बता दें कि 5 नई बसों के शामिल होने के बाद सोनीपत बस डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 1 हो जाएगी। प्रमोद कुमार ट्रैफिक मैनेजर का कहना है कि सोनीपत बस डिपो में नई 5 एसी बसें पहुंच चुकी हैं। आज इनकी कागजी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर