Home Haryana News Haryana: हरियाणा में इस जिले को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की बड़ी सौगात,...

Haryana: हरियाणा में इस जिले को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की बड़ी सौगात, 15 हजार घरों को मिलेगा लाभ

0
1
This district in Haryana gets a big gift of sewerage treatment plant

Haryana: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंबाला छावनी के बब्याल के लोगों को अपने कर-कमलों से उदघाटन कर 15 करोड रूपए की लागत से तैयार किए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की सौगात दी। यह ट्रीटमेंट प्लांट अंबाला छावनी की कई कालोनियों में लगभग 140 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से जुड़े 15 हजार घरों को सीवरेज ट्रीटमेंट की सुविधा प्रदान करेगा।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आधुनिक एसबीआर तकनीक से तैयार किया गया है जोकि भविष्य के 25 वर्षों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन हुआ है। इस ट्रीटमेंट प्लांट से पानी ट्रीट होने के बाद टांगरी नदी में छोड़ा जाएगा।

अम्बाला में हुए कार्याे पर किताब लिखेगा तो आपको गर्व होगा

इसके अलावा, विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में हम दिन-रात विकास कार्य करने में लगे है ताकि हमारा शहर सभी सुविधाओं से संपन्न हो। यदि कोई अम्बाला छावनी में हुए विकास कार्याे पर किताब लिखेगा तो आपको गर्व होगा क्योंकि आज से पहले किसी ने भी इतने विकास कार्य नहीं करवाएं है, जितने उन्होंने (ऊर्जा मंत्री अनिल विज) करवाएं है और यह सब कार्य लोगों से मिली ताकत व आर्शीवाद से उनके द्वारा किए जा रहे हैं।

15 हजार घरों को पहुंचाएगा सुविधा

विज आज अम्बाला छावनी के बब्याल में 15 करोड़ रुपए की लागत से 10 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन करने के उपरांत आपार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि बब्याल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आप्रेशनल होने से टुंडला मंडी, कलरहेड़ी, डिफेंस कालोनी के सेक्टर ए, बी, सी व डी के अलावा बाले का नगला, डिफेंस इन्कलेव, बोह, आनंद नगर, दलीपगढ़, बब्याल, कृष्णा नगर, श्याम नगर, अर्जुन नगर, वशिष्ठ नगर व अन्य कालोनियों के 15 हजार घरों को सुविधा पहुंचाएगा।

जहां सीवरेज लाइन बिछ चुकी है वहां लोग घरों में कनेक्शन लें – विज

विज ने इस मौके पर क्षेत्रवासियों को इस परियोजना की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि कलरहेड़ी से लेकर मच्छौड़ा तक 341 करोड़ रूपए की लागत से 370 किलोमीटर सीवरेज लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा हैं। इस कार्य के तहत अधिकतर सीवरेज पाईपलाईन डाली जा चुकी है और शेष पाईपलाईन को जल्द ही डाल दिया जाएगा। सीवरेज लाईन के डलने से शहर को गन्दे पानी से मुक्ति मिलेगी।

मेरी मेहनत भी सफल होगी: विज

उन्होंने लोगों से आहवान किया कि जहां-जहां पर सीवरेज लाईन डाली जा चुकी हैं, वहां के लोग अपने घरों का सीवरेज कनेक्शन लें, तभी इस प्रोजैक्ट का लोगों को फायदा मिलेगा और मेरी मेहनत भी सफल होगी। उन्होंने इस मौके पर बताया कि अम्बाला छावनी में बेहतर सफाई व स्वच्छता के लिए सीवरेज लाइन डाली जा रही है इससे अंबाला छावनी को गंदे पानी से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बब्याल में ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया है जबकि 12 क्रॉस रोड, मच्छौड़ा तथा गांव खुड्डा में भी जल्द ट्रीटमेंट प्लांट को तैयार कर इसे चालू किया जाएगा।

अम्बाला छावनी में करोड़ों की लागत से करवाए विभिन्न विकास कार्य – विज

विज ने कहा कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपए की लागत से विकास कार्याे को करवाते हुए लोगों को इसकी सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं जिसमें राजकीय कॉलेज अम्बाला छावनी, लघु सचिवालय अम्बाला छावनी, एशिया का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का शहीदी स्मारक, अनाज मंडी का निर्माण, साईंस म्यूजियम, फीफा से अप्रूव्ड अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल स्टेडियम, ऑल वैदर स्वीमिंग पूल, जिम्रास्टिक हॉल, बैडमिंटन हॉल, गांधी ग्राउंड के नजदीक फुल वातानुकुलित नाईट फुड स्ट्रीट मार्किट,

अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी, अटल कैंसर केयर सैन्टर, सुभाष पार्क, अम्बाला के चारों तरफ रिंग रोड का निर्माण, सदर बाजार अम्बाला छावनी मल्टीलेवल कार पार्किंग, सदर बाजार की तर्ज पर सभी बाजारों में बेहतरीन स्ट्रीट लाईटें, नहरी पानी की सुविधा, टांगरी बंधे पर सडक़ का निर्माण, चार आरओबी/आरयूबी, नग्गल-करधान में एनसीडीसी सैन्टर के साथ-साथ विभिन्न सामुदायिक भवनों, धर्मशालाओं, योगशालाओं व अनेकों अनगिनत ऐसे कार्य है जो पूरे हो चुके और विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं।

38 करोड़ की लागत से बिजली का ढांचा मजबूत होगा – विज

ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि महेश नगर, बब्याल के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में 33 केवी की बिजली की तारों को लोगों के घरों से ऊपर से हटाया गया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है तथा इन तारों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं से भी निजात मिली है। इसी प्रकार 38 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी में बिजली अवसरंचना को पहले से भी ज्यादा मजबूत और बेहतर किया जा रहा है जिससे लोगों को लाभ होगा।

लोकल परिवहन हेतू सभी बसों को वातानुकूलित करने के लिए प्रयासरत- विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि 25 साल बाद अम्बाला छावनी में लोकल बसें चलाई गई है। पहले पांच इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें चलाई गई थी, अब उसमें 5 नई इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों को शामिल किया गया है ताकि लोग सुगमता से आवागमन कर सकें। उनका प्रयास है कि सभी बसे वातानुकूलित हो, इसके लिए वे प्रयासरत हैं। उन्होनें कहा कि सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बरसात के मौसम के बाद पार्षदों व आम जन के सहयोग के साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि अम्बाला छावनी क्षेत्र सफाई के दृष्टिगत और स्वच्छ एवं सुन्दर बन सकें।

बब्याल में करोड़ों रुपए की लागत से कई विकास कार्य करवाए – विज

उन्होंने कहा कि बब्याल में करोड़ों रूपए की लागत से विकास कार्य करवाएं गए है जिनका आज जनता को लाभ मिल रहा है। इनमें 8 धर्मशालाएं, लाइब्रेरी, व्यायामशाला के साथ-साथ अन्य कार्य शामिल हैं। आज एसटीपी की सौगात भी यहां के लोगों को मिली हैं। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी की निकासी के लिए 24 करोड़ रूपए की लागत से महेश नगर नाले को बनाने तथा करोड़ों रूपए की लागत से गुडगुडिया नाले को भी बनाने का काम किया जाएगा।