शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में इतने साल से चल रहा था आबादी के बीच चल रहा था खतरनाक कारोबार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक नहीं दो साल से ज्यादा समय से अवैध कारोबार चल रहा था। सवाल यह है आमजनता इसको लेकर जागरूक…


रेवाड़ी में इतने साल से चल रहा था आबादी के बीच चल रहा था खतरनाक कारोबार
रेवाड़ी में इतने साल से चल रहा था आबादी के बीच चल रहा था खतरनाक कारोबार
Google News Follow us on Google

Haryana News: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक नहीं दो साल से ज्यादा समय से अवैध कारोबार चल रहा था। सवाल यह है आमजनता इसको लेकर जागरूक क्यो नहीं है। अगर समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं होती तो काई बडा हादसा हो सकता था।

Advertisement

हरियाणा के जिले रेवाड़ी के गांव भगवानपुर में आबादी वाले क्षेत्र के बीच अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडरों में गैस भरने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी करते एक बडी सफलता मिली है।Haryana News

बड़े व्यावसायिक गैस सिलिंडरों से छोटे घरेलू सिलिंडरों में गैस भरी जा रही थी, जो नियमों के अनुसार पूरी तरह अवैध है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और विभागीय टीम ने मौके से करीब 117 गैस सिलिंडर बरामद किए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जांच में सामने आया कि आरोपी पिकअप और टैंपो जैसे वाहनों के जरिए अवैध रूप से गैस की सप्लाई कर रहे थे। यह पूरा धंधा गांव की घनी आबादी के बीच चल रहा था, जहां हर समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। गैस रिफिलिंग के लिए किसी भी तरह के सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार यदि गैस रिसाव या आग लगने की घटना होती तो इससे न केवल आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचता, बल्कि पूरे गांव को भारी क्षति हो सकती थी।

प्रतिबंध के बावजूद काम जारी: छापेमारी के दौरान टीम ने गैस भरने में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को भी जब्त किया है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और अवैध गतिविधि में संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों में इस तरह से अवैध रिफिलिंग करना न केवल कानून का उल्लंघन है,
जागा विभाग: यह काई नया काम नहीं है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

गैस फिलिंग का कार्य धारूहेडा व बावल में धडल्ले से रहा है। धारूहेडा में दुकानदार किराये पर रहने वाले श्रमिकों को गैस सिलेडर भरके उपलब्ध करवाते है। बार बार हो रहे हादसो के बावजूद से काला कारोबार नही थम रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों में इस तरह से अवैध रिफिलिंग करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आम लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।Haryana News

थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अवैध गैस सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।Haryana News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp