बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के इस शहर को मिली बाईपास की सौगात, 1000 गावों की फिरनियां होगी पक्की

Written by: Best24News

Published:

Haryana News:  हरियाणा की सैनी सरकार प्रदेशवासियों के हित में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में फिरनियों को न सिर्फ पक्का किया जाएगा, बल्कि स्ट्रीट लाइटें लगाकर दूधिया रोशनी से…


Haryana News 2025 05 22T080905.719
Haryana News 2025 05 22T080905.719
Google News Follow us on Google

Haryana News:  हरियाणा की सैनी सरकार प्रदेशवासियों के हित में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में फिरनियों को न सिर्फ पक्का किया जाएगा, बल्कि स्ट्रीट लाइटें लगाकर दूधिया रोशनी से भी जगमग किया जाएगा। पहले चरण में 1000 गावों की फिरनियों को पक्का करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए सभी जिलों में से आई लिस्ट में से इन गांवों को चिह्नित किया गया है।

Advertisement

पंचायत मंत्री ने दी जानकारी
विधानसभा बजट सत्र में बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने अपने हल्के के गावों की फिरनियों का मुद्दा उठाया है। इसके जवाब में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि बादली विधानसभा क्षेत्र के गावों की फिरनियों का भी सर्वे करवाया गया है। उन्होंने सर्वे रिपोर्ट और फोटो सदन पटल पर रखे।

रिंग रोड के लिए होगा सर्वे
विधानसभा में पिहोवा से कांग्रेस MLA मनदीप सिंह चट्ठा ने पिहोवा से कुरुक्षेत्र की बदहाल सड़क का मुद्दा उठाया। इसका जवाब देते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि साढ़े 22KM लंबी इस सड़क का 5KM का हिस्सा बिल्कुल सही है। अभी 5 KM हिस्से पर निर्माण कार्य जारी है और बाकी हिस्से पर भी एक हफ्ते के अंदर निर्माण कार्य़ शुरू हो जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बाईपास निर्माण को गडकरी की मंजूरी
PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि सीएम सैनी और वे पिछले दिनों केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे। कुरुक्षेत्र में बाईपास निर्माण को गडकरी ने मंजूरी दे दी है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp