गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Delhi-Mumbai Expressway : दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर कुछ भी गलत करने से पहले सोचे, जगह जगह लगे हैं HD कैमरे

Written by: Best24News

Published:

Delhi-Mumbai Expressway :दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर अगर कोई गलती करता है तो इसकी भारी सजा भुगतनी पड़ सकती है। अब कार रोककर रोड पर ही महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करना मंदसौर के…


Delhi-Mumbai Expressway :दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर अगर कोई गलती करता है तो इसकी भारी सजा भुगतनी पड़ सकती है। अब कार रोककर रोड पर ही महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करना मंदसौर के भाजपा मनोहर धाकड़ को भारी पड़ गया है. अपनी महिला मित्र के साथ उनकी यह हरकत एक्‍सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Advertisement

सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है. भाजपा नेता को भी बहुत से अन्‍य लोगों के की तरह बिल्‍कुल भी यह इल्‍म नहीं था सुनसान रोड पर भी ‘तीसरी आंख’ की नजर उन पर है. Delhi-Mumbai Expressway

देश के सबसे लंबे एक्‍सप्रेसवे की निगरानी के लिए भी हाइटेक प्रबंध किए गए हैं. ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर कैमरे लगाए हैं. इन्‍हीं में से एक कैमरे की चपेट में मनोहर धाकड़ आ गए. इसलिए आप भी अगर दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर सफर कर रहे हैं तो ट्रैफिक नियमों का पालन करें, नहीं तो आप भी नपे जाएंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे पर ड्राइविंग करते वक्‍त आपको काफी संभलकर गाड़ी चलानी होगी. आपको यह जानकार हैरानी होगी कि आप इस एक्‍सप्रेसवे के किनारे कहीं भी और कभी भी गाड़ी खड़ी नहीं कर सकते. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका चालान हो सकता है.

आपातकालीन स्थितियों को छोड़कर आप केवल एक्‍सप्रेसवे के रेस्‍ट एरिया में ही गाड़ी खड़ी कर सकते हैं. एक्‍सप्रेसवे के किनारे गाड़ी खड़ी करके सेल्‍फी लेना, शराब पीना या फिर पेशाब आदि करना मना है. इसलिए अगर आप ऐसी कोई हरकत न करें.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

एक्सप्रेस वे पर है हाइटेक निगरानी

मुंबई एक्सप्रेसवे (NH-148N / NE-4) पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अत्याधुनिक तकनीकों और निगरानी प्रणालियों को लागू किया है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान के लिए ANPR कैमरे, स्पीड डिटेक्शन सिस्टम, सीसीटीवी जैसे उपकरण लगाए गए हैं.

इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस भी गश्‍त करती है. ANPR कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्कैन करते हैं और नियम उल्लंघन को रिकॉर्ड करते हैं.ये कैमरे गति सीमा उल्लंघन, बिना वजह गाड़ी रोकने, और प्रतिबंधित वाहनों को ट्रैक करते हैं. हर 20-30 किमी पर स्पीड कैमरे लगे हैं, जो हाई-स्पीड कॉरिडोर की निगरानी करते हैं. एक्सप्रेसवे पर रणनीतिक स्थानों, जैसे टोल प्लाजा, रेस्ट एरिया, और जंक्शनों सहित सभी प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं.Delhi-Mumbai Expressway

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

120 किलोमीटर प्रतिघंटा स्‍पीड लिमिट 

दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे पर अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है. लेकिन, इस एक्‍सप्रेस-वे पर आप बिना वजह गाड़ी रोक नहीं सकते. अचानक गाड़ी रोकने पर चालान कटेगा. गाड़ी को केवल रेस्ट एरिया में ही रोकने की परमिशन है. कुछ-कुछ दूरी पर रेस्‍ट एरिया बनाए गए हैं. केवल तकनीकी खामी होने पर ही एक्‍सप्रेसवे पर आप बिना रेस्‍ट एरिया के गाड़ी रोक सकते हैं.

इन वाहनों की एंट्री बैन

दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर कुछ वाहनों का प्रवेश भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रतिबंधित किया है. एक्‍सप्रेसवे पर बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, घोड़ा और बैलगाड़ी नहीं चल सकेंगी. एक्‍सप्रेस वे की एंट्री पर ही इन्‍हें रोक दिया जाएगा. एनएचएआई ने एक नोटिफिकेशन में कहा है कि धीमी गति से चलने वाले वाहनों का प्रवेश एक्‍सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित है.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp