
Haryana: हरियाणा में ITI पास युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार की अब सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को आधुनिक बनाने की योजना है। पुरानी मशीनों व उपकरणों को नई मशीनों में अपग्रेड करने के लिए सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाजार की जरूरत व उद्योगों की मांग के हिसाब से ITI में युवाओं को तैयार करने को लेकर सरकार गंभीर है, ताकि पढ़ाई पूरी होते ही विद्यार्थियों की प्लेसमेंट हो सके। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पुरानी व जर्जर हो चुकी बिल्डिंग को भी नये सिरे से बनाने की योजना है। मशीनरी व उपकरणों के लिए मुख्यमंत्री ने बजट में 90 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
मिली जानकारी के अनुसार, उद्योगपति अपने हिसाब के युवा इन ITI से निकाल सकें, इसके लिए प्रयोग के तौर पर सोनीपत की दो ITI मारुति और कुरुक्षेत्र की एक ITI जिंदल ग्रुप द्वारा गोद लिया गया है। Haryana News
जरूरत पर आधारित
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
जानकारी के मुताबिक, युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नये पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव भी तैयार किया है। यह पाठ्यक्रम बाजार की जरूरत और उद्योगों की मांग के अनुसार होंगे।
विभाग द्वारा मशीनों एवं उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा चुकी है। खरीद हाई पावर परचेज कमेटी के माध्यम से होगी। Haryana News
बदलेगी सूरत
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी मशीनें इसलिए बदली जा रही हैं, क्योंकि इनमें प्रैक्टिल के बाद विद्यार्थियों को प्लेसमेंट में परेशानी आ रही थी।
Haryana News मशीनें व उपकरण बदलने के साथ ही ITI के भवनों की पुरानी व जर्जर हो चुकी बिल्डिंगों को नये सिरे से बनाने पर भी काम चल रहा है। इसके लिए पूरे प्रदेश में सर्वे हो रहा है।
