गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Rules: 1 जुलाई से नए नियम लागू, इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Written by: सुनील चौहान

Published:

New Rules: दिल्ली के वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए नई नियम लागू किए है। जिसके तहत अब…


These vehicles will not get petrol and diesel from July 1
These vehicles will not get petrol and diesel from July 1
Google News Follow us on Google

New Rules: दिल्ली के वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए नई नियम लागू किए है। जिसके तहत अब राजधानी में एक जुलाई से पुराने वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। इस फैसले की घोषणा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा किया हैं।

Advertisement

इन वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन

जानकारी के अनुसार 1 जुलाई से 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा। आयोग का कहना है कि यह कदम वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में अहम है। अब पेट्रोल पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान कैमरे लगाए जाएंगे, जो गाड़ियों की उम्र की पहचान करेंगे और तय मानकों से पुराने वाहनों को ईंधन भरवाने से रोकेंगे।

उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

नियम का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम 1989 के तहत कार्रवाई की जाएगी और संबंधित वाहन जब्त भी किए जा सकते हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध की समयसीमा तय की थी। वहीं ,2014 में एनजीटी ने ऐसे वाहनों को सार्वजनिक स्थानों पर पार्क करने तक पर रोक लगा दी थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सरकार का मानना है कि दिल्ली की लगातार गिरती वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए यह जरूरी कदम है। खासकर सर्दियों के मौसम में जब प्रदूषण स्तर खतरनाक हो जाता है, तब ऐसे उपायों की भूमिका और भी अहम हो जाती है। New Rules

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp