शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी से गुजरने वाली इन ट्रेनो का हुआ विस्तार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक बडा फैसला लिया है। रेलवे ने हरियाणा के रेवाड़ी से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के…


Haryana News:  गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक बडा फैसला लिया है। रेलवे ने हरियाणा के रेवाड़ी से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे है। क्योंकि गर्मी के मौसम बढते या​त्रियों के चलते रेलवे में आवागमन में बडी परेशानी होती है ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है।

Advertisement

 

जानिए किन ट्रेनों का होगा विस्तार: उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अप्रैल से जुलाई के बीच अलग-अलग तिथियों में कई ट्रेनों का विस्तार किया गया है

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यहां पढे रूट व ट्रेनो के नाम: हिसार-खड़की, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस, अजमेर-दौंड, बीकानेर-साईंनगर शिर्डी, हिसार-वडोदरा, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस, अजमेर-सोलापुर, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, मदार-रोहतक और उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश ट्रेनो का विस्तार किया गया है।

इन ट्रेनों में 2 से 14 ट्रिप तक बढ़ोतरी: रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों में 2 से 14 ट्रिप तक बढ़ोतरी की गई है, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन जून और जुलाई तक जारी रहेगा। इससे खासतौर पर राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

क्यों पडी जरूरत: बता दें कि हर साल गर्मियों में यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है, जिसके चलते ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह अहम निर्णय लिया गया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp