मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Girls Scholarship 2025: खुशखबरी ! राजस्थान में इन छात्राओ को 1 लाख रुपये Scholarship

Written by: Best24News

Published:

Girls Scholarship 2025: राजस्थान सरकार ने कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेटियों को आर्थिक सहायता देने की योजना शुरू की है. जो छात्राएं बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिला लेंगी. उन्हें 4…


Girls Scholarship 2025: राजस्थान सरकार ने कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेटियों को आर्थिक सहायता देने की योजना शुरू की है. जो छात्राएं बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिला लेंगी. उन्हें 4 साल में कुल 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. हर वर्ष छात्रा के खाते में ₹25,000 की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी.

Advertisement

कृषि के अन्य कोर्स करने पर भी मिलेगा लाभ

केवल B.Sc (Ag) ही नहीं, बल्कि अन्य कृषि आधारित पाठ्यक्रमों जैसे– उद्यानिकी, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी और खाद्य प्रसंस्करण में स्नातक की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को भी यही प्रोत्साहन राशि मिलेगी. यह योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू की गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

राजस्थान की मूल निवासी छात्राओं को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जो राजस्थान की मूल निवासी हैं और राजकीय या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों में अध्ययनरत हैं. साथ ही आवेदन के समय मूल निवास प्रमाण पत्र और गत वर्ष की अंकतालिका जमा करना अनिवार्य होगा.

झुंझुनूं के कॉलेजों में मिल रहा है मौका

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा और मंडावा में स्थित दो सरकारी कॉलेजों में एग्रीकल्चर कोर्स के लिए JET परीक्षा के माध्यम से प्रवेश लिया जा सकता है. इन संस्थानों में दाखिला लेने वाली योग्य छात्राएं इस योजना के तहत आर्थिक सहयोग प्राप्त कर सकेंगी.

आवेदन प्रक्रिया और ई-साइन सर्टिफिकेट
राज किसान साथी पोर्टल पर पंजीकरण के बाद आवेदन संस्था प्रधान के पास भेजा जाएगा. वे ई-साइन सर्टिफिकेट जारी करेंगे. जिसमें छात्रा की कक्षा और उपस्थिति की पुष्टि होगी. यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्रा अनुत्तीर्ण नहीं है और उसने दोबारा उसी कक्षा में प्रवेश नहीं लिया है. सर्टिफिकेट की वैधता की जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी.

छात्रा के बैंक खाते में सीधे आएगी राशि
जांच पूरी होने के बाद संयुक्त निदेशक कृषि द्वारा वित्तीय स्वीकृति जारी की जाएगी और प्रोत्साहन राशि छात्रा के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी. इससे बेटियों और उनके परिवारों पर शिक्षा का आर्थिक बोझ कम होगा.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

ग्यारहवीं, बारहवीं और पीएचडी की पढ़ाई पर भी मिलेगा आर्थिक सहयोग
दसवीं के बाद कृषि संकाय में ग्यारहवीं व बारहवीं में अध्ययनरत छात्राओं को भी ₹15,000 प्रति वर्ष की सहायता राशि दी जाएगी. वहीं जो छात्राएं पीएचडी (कृषि) करेंगी, उन्हें ₹1.20 लाख तक की राशि प्रदान की जाएगी.

एग्री बिजनेस और M.Sc करने वाली छात्राएं भी होंगी लाभांवित
कर्ण नरेंद्र व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, जोबनेर में B.Sc एग्री बिजनेस पढ़ने वाली छात्राओं को भी ₹25,000 प्रतिवर्ष मिलेंगे. इसके अलावा M.Sc कृषि की छात्राओं को भी यही आर्थिक सहयोग दिया जाएगा.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp