सोमवार, 9 नवम्बर 2026

PM Awas Yojana: PM आवास योजना का पैसा इन लोगों को नहीं मिलेगा , जल्दी करवा ले ये काम

Written by: Sunil Rajput

Published:

PM Awas Yojana: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G)’ का लाभ उठाने का अंतिम अवसर अब हाथ से फिसल सकता है . 15 मई 2025 को इस योजना के…


PM Awas Yojana: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G)’ का लाभ उठाने का अंतिम अवसर अब हाथ से फिसल सकता है . 15 मई 2025 को इस योजना के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे कराने की आखिरी तारीख है . यदि इस तारीख तक सर्वे पूरा नहीं होता, तो आपके पक्के घर का सपना अधूरा रह सकता है .PM Awas Yojana

Advertisement

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्पष्ट किया कि “कोई भी गरीब अब कच्चे घर में नहीं रहेगा” . लेकिन यह संकल्प तभी पूरा होगा जब लाभार्थी खुद भी पहल करें और तय प्रक्रिया पूरी करें .PM Awas Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभ उठाने के लिए आवास प्लस सर्वे कराना अनिवार्य है .

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सरकारी और प्राइवेट स्कूल खुलने के समय में बदलाव, जारी हुई स्कूलों की नई टाइमिंग School Time Change
पहले इसकी डेडलाइन 30 अप्रैल थी .
सरकार ने इसे बढ़ाकर 15 मई कर दिया है .
इसके बाद डेडलाइन और आगे बढ़ने की संभावना नहीं है .
सर्वे में शामिल न होने वाले परिवार फाइनल लिस्ट से बाहर हो जाएंगे .
सर्वे के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं?
परिवार की महिला सदस्य के नाम से आवेदन करें (योजना में प्राथमिकता मिलेगी) .PM Awas Yojana

आधार कार्ड
बैंक खाता विवरण
भूमि का विवरण या कच्चे मकान की तस्वीरें
परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मोबाइल एप से कैसे करें सर्वे?

अब सर्वे कराने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे . बस अपने मोबाइल पर ये दो ऐप डाउनलोड करें:

AwaasPlus 2024 Survey App
AadhaarFaceRD App
स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:
मोबाइल पर ऐप इंस्टॉल करें .
फेस वेरिफिकेशन के लिए आधार से लिंक करें .
अपने गांव, जिला, राज्य की जानकारी दर्ज करें .

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

ई-केवाईसी पूरी करें .
बैंक खाता विवरण दर्ज करें .
कच्चे मकान या खाली जमीन की लाइव फोटो अपलोड करें .
तकनीकी दिक्कत आने पर क्या करें?
अगर एप सिंक नहीं हो रहा या कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है .
सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1800-110-111 जारी किया है .
यहां कॉल करके आप सर्वे से जुड़ी किसी भी तकनीकी दिक्कत का समाधान पा सकते हैं .

सर्वे के बाद क्या होगा?
सर्वे पूरा होते ही निम्न प्रक्रिया अपनाई जाएगी:
डेटा वेरिफिकेशन
पात्र लाभार्थियों की फाइनल सूची तैयार होगी
फिर सरकार द्वारा ₹1.20 लाख की सहायता राशि सीधे खाते में भेजी जाएगी
ये राशि पक्का मकान बनाने के लिए दी जाती है
PMAY-G में अब बदले हैं नियम, जान लें जरूरी बातें
अब योजना में तीन पुरानी शर्तें हटा दी गई हैं .
लाभार्थी का चयन 10 नए मानकों के आधार पर किया जा रहा है, जिनमें शामिल हैं:

आर्थिक स्थिति
घर की वर्तमान स्थिति
भूमि स्वामित्व
परिवार में विकलांग सदस्य या वरिष्ठ नागरिक
योजना से जुड़ी कुछ खास बातें
केवल भारतीय नागरिक और ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले पात्र परिवार ही आवेदन कर सकते हैं .
लाभार्थी महिला सदस्य के नाम पर पंजीकरण होने से प्राथमिकता मिलती है .
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मकान निर्माण में शौचालय, बिजली और जल कनेक्शन की सुविधा भी दी जाती है .

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp