
PM Ujjwala Yojana: केंद्र सरकार ने हाल ही में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी अप्रैल 2024 में लागू की गई थी. हालांकि इस महंगाई के बावजूद, देश के कुछ उपभोक्ताओं को 300 रुपये तक की राहत मिल रही है. आइए जानते हैं कैसे और किन्हें मिल रही है यह सब्सिडी.
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिल रही 300 रुपये की सब्सिडी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थियों को हर सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है. इससे उन्हें सिलेंडर की कीमत सिर्फ 550 रुपये चुकानी पड़ रही है. जबकि सामान्य उपभोक्ताओं को यही सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा है. इस तरह PMUY लाभार्थी को हर सिलेंडर पर सीधा 303 रुपये का फायदा मिल रहा है.PM Ujjwala Yojana
क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को की गई थी. इसका उद्देश्य था गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना. योजना के पहले चरण में 5 करोड़ कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसे बाद में 8 करोड़ कर दिया गया.
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
7 सितंबर 2019 को यह लक्ष्य तय समय से 7 महीने पहले ही पूरा कर लिया गया. इसके बाद, अगस्त 2021 में उज्ज्वला 2.0 शुरू की गई और जनवरी 2023 तक 1.60 करोड़ नए कनेक्शन दिए जा चुके हैं.
उज्ज्वला योजना के विस्तार में नया रिकॉर्ड
सितंबर 2023 में, सरकार ने योजना को और व्यापक बनाते हुए 75 लाख नए कनेक्शन देने की घोषणा की थी. जुलाई 2024 तक, इन सभी कनेक्शनों का वितरण पूरा कर लिया गया. आज देश भर में 10 करोड़ से ज्यादा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं, जिन्हें एलपीजी पर सीधी सब्सिडी मिल रही है.PM Ujjwala Yojana
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
कैसे करें आवेदन?
अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं और लाभ उठाना चाहते हैं तो आप www.pmuy.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा.
पात्रता की शर्तें क्या हैं?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने के लिए नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना जरूरी है:
आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए.
वह गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार का सदस्य हो.
उसके नाम पर पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए.
आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं:
आधार कार्ड
राशन कार्ड
बैंक खाता विवरण
इन शर्तों को पूरा करने वाले नागरिक आसानी से योजना का लाभ ले सकते हैं और रसोई खर्च पर बड़ी राहत पा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
उज्ज्वला योजना का सामाजिक प्रभाव
उज्ज्वला योजना न केवल एक आर्थिक सहायता योजना है. बल्कि यह स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण से भी जुड़ी है. इससे पहले गरीब परिवार लकड़ी, कोयले या उपलों से चूल्हा जलाते थे, जिससे धुएं की वजह से महिलाएं बीमार पड़ती थीं. अब एलपीजी से खाना पकाने में समय भी बच रहा है और सेहत भी सुधर रही है.
