
PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत अब तक 10.33 करोड़ गरीब परिवारों को सब्सिडी वाली LPG गैस का लाभ मिल चुका है। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या अब बढ़कर 32.94 करोड़ हो गई है, जो इस योजना की व्यापक सफलता को दर्शाता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगी गैस लेकिन भारत में राहत
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने लोकसभा में बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत जुलाई 2023 में 385 डॉलर/मीट्रिक टन से बढ़कर फरवरी 2025 में 629 डॉलर/मीट्रिक टन हो गई है। इसके बावजूद सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू गैस की कीमत 903 रुपये से घटाकर 503 रुपये कर दी है।PM Ujjwala Yojana
503 रुपये में मिल रहा है सिलेंडर
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल 803 रुपये है, लेकिन उज्ज्वला लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी के बाद यह सिलेंडर केवल 503 रुपये में मिल रहा है। यह सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
उज्ज्वला योजना की शुरुआत और विस्तार
मई 2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों, खासकर महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देना था।
पहले चरण में 8 करोड़ परिवारों को शामिल किया गया
2019 में यह लक्ष्य पूरा होने के बाद उज्ज्वला 2.0 के तहत योजना का विस्तार हुआ
अब और अधिक गरीब परिवारों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है
खपत में हुआ जबरदस्त इजाफा
उज्ज्वला योजना के जरिए अब उपभोक्ताओं की गैस सिलेंडर खपत में भी इजाफा हुआ है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
2019-20 में प्रति परिवार औसतन 3.01 सिलेंडर की खपत थी
2024-25 में यह बढ़कर 4.43 सिलेंडर तक पहुंच चुकी है
यह दर्शाता है कि योजना वास्तव में उपयोगी साबित हो रही है
LPG कवरेज अब लगभग सभी घरों तक पहुंची
2016 में देश में एलपीजी कवरेज 62 प्रतिशत थी जो अब लगभग हर घर तक पहुंच गई है। सरकार की योजना के तहत अब तक 7,959 नए गैस वितरक नियुक्त किए गए हैं, जिनमें से 93% ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।
स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को मिला फायदा
लकड़ी, गोबर और फसल अवशेषों से जलने वाले ईंधन के मुकाबले LPG गैस स्वच्छ और सुरक्षित है।
धुएं से होने वाली बीमारियों में कमी आई है
महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है
ईंधन एकत्र करने का समय बचने से महिलाएं अन्य कामों में समय दे पा रही हैं
वनों की कटाई में आई गिरावट पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
LPG के उपयोग से लकड़ी पर निर्भरता घटी है, जिससे वनों की कटाई कम हुई है। उज्ज्वला योजना ने पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया है, जो इसे सिर्फ सामाजिक नहीं, बल्कि पर्यावरणीय रूप से भी प्रभावशाली योजना बनाता है।PM Ujjwala Yojana
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
कैसे करें उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन ?
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो:
नजदीकी गैस एजेंसी पर जाएं
परिवार पहचान पत्र (PPP), आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ ले जाएं
ऑनलाइन आवेदन भी संभव है – https://www.pmuy.gov.in पर जाएं
आवेदन सत्यापन के बाद आपको मुफ्त गैस कनेक्शन और सब्सिडी दी जाएगी
