
हरियाणा : (Best24News) हरियाणा सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में किराएदारों और बेघरों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अब योजना के दूसरे चरण में नगर निगम क्षेत्र के 2927 पात्र लोगों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इस संबंध में सरकार ने हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सितंबर 2023 में इस योजना के तहत पंजीकरण करवाने वाले आवेदकों के नामों की सूची नगर निगम को भेज दी गई है और पात्र आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।
ऑनलाइन बुकिंग की अंतिम तिथि
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
पात्र आवेदक 15 जुलाई 2025 तक पोर्टल पर जाकर प्लॉट बुक कर सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन बुकिंग नहीं करवा पाते हैं, वे कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर 15 में संपर्क कर सकते हैं, जहां उन्हें सूची में नाम देखकर बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। सीएम आवास योजना
बुकिंग के बाद मिलेगा प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
ऑनलाइन बुकिंग के बाद पात्र आवेदकों को प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद ड्रा प्रक्रिया के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में करीब 30 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
पहले चरण में 3139 पात्रों को मिला लाभ
मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी) के पहले चरण में 3139 पात्र आवेदकों की सूची जारी की गई थी, जिन्होंने 15 फरवरी 2024 तक बुकिंग करवाई थी। इन आवेदकों को जून 2024 में जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर दिए गए। ड्रा के माध्यम से इन पात्रों को भटौली और जय सिटी के पास स्थित सेक्टर 22, 23, 24 और 26 में प्लॉट आवंटित किए गए।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
यमुनानगर से हुई थी योजना की शुरुआत
सितंबर 2023 में मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए पंजीकरण की शुरुआत यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम क्षेत्र से की गई थी। इस दौरान कुल 10,903 आवेदकों ने योजना में पंजीकरण करवाया था। इस योजना का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। सीएम आवास योजना
पात्रता मानदंड
परिवार पहचान पत्र में दर्ज वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
परिवार के पास कोई स्थायी निवास नहीं होना चाहिए।
पात्रता के आधार पर ऐसे परिवारों को स्थायी घर बनाने के लिए प्लॉट या फ्लैट आवंटित किए जाते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी
बुकिंग की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2025
ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल: हाउसिंग फॉर ऑल डिपार्टमेंट पोर्टल
असमर्थ आवेदकों के लिए संपर्क बिंदु: नगर निगम कार्यालय, कन्हैया साहिब चौक, कमरा नंबर 15
