Haryana: हरियाणा में बनेंगे ये 5 नए जिले, अंतिम रिपोर्ट में इन नामों पर लगी मुहर

On: March 21, 2026 11:46 PM
Follow Us:
Haryana

Haryana New District: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में जल्द ही 5 नए जिलों का गठन होने वाला है। इन नए जिलों के निर्माण को लेकर कैबिनेट सब-कमेटी ने अपना विचार-विमर्श पूरा कर लिया है।

सूत्रों की मानें तो अगले हफ्ते सब-कमेटी की आखिरी बैठक होगी जिसमें नए जिलों के निर्माण पर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी। Haryana New District

मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए सब-कमेटी की तरफ से होमवर्क पूरा कर लिया गया है। सरकार की ओर से गठित कैबिनेट सब-कमेटी को 5 नए जिलों के निर्माण की मांग मिली है। इनमें हांसी, डबवाली, असंध, गोहाना और सफीदों के नाम शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, इसके साथ ही मानेसर को नया जिला बनाने की डिमांड भी कमेटी के पास पहुंची है। लेकिन पिछले मीटिंग में सब-कमेटी को संबंधित प्रस्ताव के पूरी डॉक्यूमेंट नहीं मिले थे। प्रदेश में नए डिवीजन, सब -डिवीजन और तहसील बनाने के दर्जनों प्रस्ताव भी कमेटी के पास पेंडिंग है, जिनपर आगली बैठक में फैसला लिया जा सकता है। Haryana New District

मिली जानकारी के अनुसार,हरियाणा भाजपा ने अपने संगठन के लिहाज से जिलों की संख्या में भी 5 का इजाफा किया है। हांसी और डबवाली पहले ही राज्य में पुलिस जिले बन चुके हैं।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now