google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU New Road: जाम से मिलेगी राहत! 40 KM लंबी इस सड़क का होगा चौड़ीकरण; इन गावों की जमीन होगी अधिग्रहण | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

New Road: जाम से मिलेगी राहत! 40 KM लंबी इस सड़क का होगा चौड़ीकरण; इन गावों की जमीन होगी अधिग्रहण

Written by: सुनील चौहान

Published:

New Road:  बिहार के मुजफ्फरपुर में मीनापुर-शिवहर रोड पर जाम की समस्या से लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। इस रोड के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। CM…


New Road:  बिहार के मुजफ्फरपुर में मीनापुर-शिवहर रोड पर जाम की समस्या से लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। इस रोड के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। CM मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनवरी में इस रोड का जायजा लिया था। इसके बाद राज्य कैबिनेट की मेटिंग में इस प्रोजेक्ट को प्रशासनिक मंजूरी दी गई थी। अब इस टेंडर की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement

इसके लिए अधिग्रहित जमीन से संबंधित रिकॉर्ड की आवश्यकता है। तभी इस रोड के चौड़ीकरण को लेकर वहां पर सीमांकन और मापी का काम किया जाएगा। रोड निर्माण विभाग-2 के कार्यपालक अभियंता ने जिला भूमि अधिग्रहण पदाधिकारी को गावों का ब्योरा भेजकर रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में 15 गावों में जमीन अधिग्रहण किया गया था। इसकी अधिघोषणा भी प्रकाशित हुई थी। इसी से संंबंधित अभिलेख देने को कहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

बताया गया कि मीनापुर से शिवहर तक 40 किलोमीटर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य होना है। इसपर दो अरब 99 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका निर्माण झपहां ओवरब्रिज के पास से मीनापुर, कचचौलिया, सिवाईपट्टी होते हुए शिवहर तक किया जाएगा।

रोड निर्माण विभाग-एक और दो की ओर से मुजफ्फरपुर जिले में 20 किलोमीटर तक चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। शेष कार्य शिवहर जिले से संबंधित विभाग द्वारा कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई मात्र सात मीटर है। इसे बढ़ाकर 11 मीटर किया जाएगा। इससे भारी वाहनों के प्रवेश करने पर भी जाम की समस्या नहीं होगी।

इन गावों की होगा जमीन का अधिग्रहण:

इस सड़क चौड़ीकरण को लेकर विशनपुर बिन्दी, अजरकवे पचरावंशी, किशनपुर उर्फ नरवारा, नरवारा, माधोपुर, दरियापुर, सिवाईपट्टी, हरहियां छपरा, करचौलिया, मंगिया उर्फ मांगन छपरा, बनघारा, हरदु वक्श, हरपुर, मीनापुर और विशंभरपुर में जमीन का अधिग्रहण किया गया था।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp