google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU हरियाणा के इस बार खाद की नही रहेगी किल्लत, रेलवे स्टेशन पहुंची 1300 मीट्रिक टन की पहली खेप | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

हरियाणा के इस बार खाद की नही रहेगी किल्लत, रेलवे स्टेशन पहुंची 1300 मीट्रिक टन की पहली खेप

Written by: Best24News

Published:

हरियाणा : हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है। अक्सर बिजाई से पहले खाद व बीज की किल्लत किसानों के लिए बडी परेशानी बन जाती है। ऐसा कोई शहर नहीं जहा खाद के​ लिए…


हरियाणा : हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है। अक्सर बिजाई से पहले खाद व बीज की किल्लत किसानों के लिए बडी परेशानी बन जाती है। ऐसा कोई शहर नहीं जहा खाद के​ लिए मारामारी नहीं हो। हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर आई है।

Advertisement

 

खरीफ सीजन से पहले यूरिया खाद की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 1300 मीट्रिक टन यूरिया लेकर एक मालगाड़ी सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंची। ऐसे में साफ जाहिर है इस बार हरियाणा मे खाद की किल्ल्त नही रहेगी, क्योंकि पहले खेप पहुंच चुकी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

 

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार यूरिया की यह खेप जिले भर के खाद विक्रेताओं को भेजी जाएगी। जल्द ही वितरण शुरू हो जाएगा ताकि किसान बिना देरी किए अपनी फसलों में इसका इस्तेमाल कर सकें।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

यह खाद सब्जियों पशु चारा मूंग और खासकर धान जैसी फसलों के लिए है। सोनीपत में ये फसलें बड़े पैमाने पर उगाई जाती हैं और स्वस्थ विकास और अच्छी उपज सुनिश्चित करने के लिए पोषक तत्वों की समय पर आपूर्ति की आवश्यकता होती है।

क्योंकि खरीफ सीजन तेजी से नजदीक आ रहा है। धान की रोपाई 15 जून से शुरू होने की संभावाना है। विभाग ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें यूरिया खाद की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मांग के आधार पर और खेपों की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारी इस महत्वपूर्ण मौसम के दौरान किसानों को सहायता देने के लिए समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp