गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा के इस जिले में जलभराव की नहीं होगी समस्या, 27 किलोमीटर लंबी ड्रेन पर काम शुरु, देखें पूरी जानकारी

Written by: Best24News

Published:

Haryana:  हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र नरवाना के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम आदमी को हर सुविधा देेने का हमारा…


Haryana:  हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र नरवाना के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम आदमी को हर सुविधा देेने का हमारा लक्ष्य है। पीने के पानी की समस्या हो या बिजली, मैडिकल, स्वच्छता और शिक्षा जैसी सभी क्षेत्रवासियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Advertisement

श्री कृष्ण कुमार बेदी आज नरवाना विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने नरवाना क्षेत्र की विभिन्न परियाजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें 42 लाख रुपये की लागत से हरिनगर में पुली से जयराम अस्पताल तथा एक करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से बड़बस्ती, इंदिरा कॉलोनी और शास्त्री नगर में बनने वाली विभिन्न गलियों का शिलान्यास भी किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र नरवाना के लिए अभी बड़े प्रोजैक्ट पाईप लाईन में है। उन्होंने कहा कि धनौरी ड्रेन तक 27 किलोमीटर की सीवरेज पाईप लाईन का कार्य भी आगामी 15 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से नरवाना में ऑवरफ्लो की समस्या नहीं रहेगी। चमेला कॉलोनी में सीवरेज सिस्टम का 11 करोड़ रुपये के टेंडर के लगने से लाईन पार का पूरा क्षेत्र कवर हो जाएगा, जिससे ऑवरफ्लो की समस्या से निजात मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम का सुना 122वां एपिसोड

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना में ही मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया में टॉप पर रहने वाले राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान को बधाई दी तथा प्रधानमंत्री ने सिंदूर, तिरंगा यात्रा, मेक इन इंडिया, रिसाइक्लिंग, जीव जंतु, देश विदेश, क्राफटेड फाइबर, योग आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इसके अतिरिक्त, श्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना में अपने आवास पर आमजन की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं का तुरंत समाधान करने के संबधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp