
Mansoon Rain Alert: देशभर में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। इसी बीच IMD ने आने वाले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने केरल में बेहद भारी (Ha) बारिश की संभावना जताई है।
जानकारी के मुताबिक, IMD का कहना है कि महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बाकी हिस्सों में मासूनी परिस्थितियों मानसून के और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई है।
इसलिए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां भारी बारिश का खतरा ज्यादा है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
दरअसल, बारिश के कारण जलभराव की समस्या हो जाती है, जिसके चलते प्रशासन को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।
इस बार मानसून की सक्रियता और तेजी से बढ़ने की प्रक्रिया से किसानों और जल संसाधनों को लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसके साथ ही , भारी बारिश से पैदा होने वाली समस्याओं को लेकर भी सावधान रहने की जरुरत है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
