मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Delhi Metro Expansion: हरियाणा को दिल्ली मेट्रो से जोड़ने का काम अंतिम चरण में, 26.5 किमी होगी कॉरिडोर की कुल लंबाई

Written by: Best24News

Published:

 Delhi Metro: हरियाणा को दिल्ली मेट्रो से जोड़ने की योजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। यह परियोजना दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण का हिस्सा है, जिसे 2028 तक पूरा…


 Delhi Metro: हरियाणा को दिल्ली मेट्रो से जोड़ने की योजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। यह परियोजना दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण का हिस्सा है, जिसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

इस परियोजना से सोनीपत से दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। सोनीपत में कुंडली और नाथुपुर पर 2 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे सोनीपत के यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचने में आसानी होगी।Delhi Metro Expansion

अधिकारियों को दिए गए देश-निर्देश

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अधिकारी इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और अन्य तकनीकी बाधाओं को हल करने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह मेट्रो कॉरिडोर न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि सोनीपत के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रमुख सलाहकार डीएस ढेसी ने हाल ही में इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक की थी। इस बैठक में हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HMRTC), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

बैठक में भूमि अधिग्रहण, सड़क कार्य और बिजली के खंभों को हटाने जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। ढेसी ने अधिकारियों को इन चुनौतियों का समाधान तुरंत करने के लिए निर्देशित किया ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके।

इतने करोड़ की लागत से बनेगा कॉरिडोर

इस मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 26.5 किमी होगी और इसमें लगभग 21 स्टेशन होंगे। यह कॉरिडोर रिठाला से शुरू होकर नाथुपुर तक जाएगा। इसमें रिठाला, रोहिणी सेक्टर 25, रोहिणी सेक्टर 26, रोहिणी सेक्टर 31, रोहिणी सेक्टर 32, रोहिणी सेक्टर 36, बारवाला, रोहिणी सेक्टर 35, रोहिणी सेक्टर 34, बावना औद्योगिक क्षेत्र और नाथुपुर स्टेशन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इस परियोजना की कुल लागत 6,230 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिसमें से 5,685.22 करोड़ रुपये दिल्ली में और 545.77 करोड़ रुपये हरियाणा में खर्च किए जाएंगे। इस खर्च का 80% राज्य सरकार और 20% केंद्रीय सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

लोगों को मिलेगी सुविधा

हर दिन लगभग 50,000 यात्री सोनीपत से दिल्ली आते-जाते हैं। इस मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण से उन्हें बावना, नरेला, नांगलोई और नजफगढ़ जैसे क्षेत्रों तक आसानी से पहुंचने का अवसर मिलेगा।

इसके अलावा, यह परियोजना सोनीपत के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मेट्रो के आगमन से यहां रहने वाले लोगों को न केवल यातायात में सुविधा मिलेगी, बल्कि नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।Delhi Metro Expansion

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp