गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा के द सीडलिंग प्री एजुकेशन में हर्षोल्लास से मनाई गांधी जयंती

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: स्थानीय द सीडलिंग प्री एजुकेशन विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व-उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ…


धारूहेड़ा के द सीडलिंग प्री एजुकेशन में हर्षोल्लास से मनाई गांधी जयंती
धारूहेड़ा के द सीडलिंग प्री एजुकेशन में हर्षोल्लास से मनाई गांधी जयंती
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: स्थानीय द सीडलिंग प्री एजुकेशन विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व-उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Advertisement

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके सिद्धांतों से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने बापू के प्रिय भजनों का गायन किया और कविताओं के माध्यम से सत्य व अहिंसा का संदेश दिया। कई बच्चे महात्मा गांधी की पारंपरिक वेशभूषा में भी नजर आए। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से परिचित कराया गया।

जानिए कहां है ये स्कूल:

The Seedlings Pre-Education एक प्री-स्कूल (Pre-School) और प्ले स्कूल है, जो बच्चों की शुरुआती शिक्षा और देखभाल के लिए जाना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप शुरू: नपा उपचेयरमैन अमन राव जेलदार ने किया शुभारंभ

• पता: C-125, द्वारकाधीश सिटी (Dwarkadhish City), सेक्टर 23, पीछे क्यूबिक्स गेट (Behind Cubix Gate), धारूहेरा, रेवाड़ी, हरियाणा – 123106
• संपर्क नंबर: 98293 29847

ये भी पढ़ें:NH 48 पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगा जाम

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp