Indore-Hyderabad Expressway: देश की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार लगातार सक्रिय है। अब तक भारत में कई बड़े एक्सप्रेसवे बनाए जा चुके हैं। वहीं भारतमाला परियोजना के तहत मध्यप्रदेश को दूसरे राज्य से जोड़ने के लिए एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। जो कि जल्द पूरा होने जा रहा है।
बता दें कि इंदौर से हैदराबाद को जोड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 713 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। यह हाईवे इंदौर से बड़वाह और बुरहानपुर होते हुए इच्छापुर से महाराष्ट्र और तेलंगाना से होते हुए हैदराबाद पहुंचेगा।Indore-Hyderabad Expressway
15 हजार करोड़ रुपए आएगा खर्च
इंदौर-हैदराबाद के बीच बन रहे 713 किलोमीटर के हाईवे में कई जगहों पर स्टेट हाईवे हैं। जिसे एनएचएआई के द्वारा नेशनल हाईवे की तरह ही बनाया जा रहा है। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 15 हजार करोड़ रुपए है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
अभी इंदौर-हैदराबाद के बीच 876 किलोमीटर की दूरी है। हाईवे बन जाने के बाद यह रास्ता 157 किलोमीटर कम हो जाएगा। इसके चलते 18 घंटे का रास्ता 3 घंटे कम हो जाएगा। जिससे सिर्फल 10 घंटे में ही इंदौर से हैदराबाद पहुंचा जा सकेगा।Indore-Hyderabad Expressway
इन शहरों से गुजरेगा हाईवे
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
बता दें कि, यह हाईवे एमपी के इंदौर, बुरहानपुर और बड़वाह होते हुए मुक्तईनगर, जलगांव, अकोला, हिंगोली और नांदेड वहीं तेलंगाना के मंगलूर, रामसनपल्ली, संगारेड्डी होते हुए हैदराबाद तक जाएगा।
