बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Indore-Hyderabad Expressway: इंदौर से हैदराबाद तक का रास्ता होगा आसान, 15 हजार करोड़ रुपए के खर्च से बनेगा 700 KM लंबा एक्सप्रेसवे

Written by: Best24News

Published:

Indore-Hyderabad Expressway: देश की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार लगातार सक्रिय है। अब तक भारत में कई बड़े एक्सप्रेसवे बनाए जा चुके हैं। वहीं भारतमाला परियोजना के तहत…


Indore Hyderabad Expressway 1
Indore Hyderabad Expressway 1
Google News Follow us on Google

Indore-Hyderabad Expressway: देश की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार लगातार सक्रिय है। अब तक भारत में कई बड़े एक्सप्रेसवे बनाए जा चुके हैं। वहीं भारतमाला परियोजना के तहत मध्यप्रदेश को दूसरे राज्य से जोड़ने के लिए एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। जो कि जल्द पूरा होने जा रहा है।

Advertisement

बता दें कि इंदौर से हैदराबाद को जोड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 713 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। यह हाईवे इंदौर से बड़वाह और बुरहानपुर होते हुए इच्छापुर से महाराष्ट्र और तेलंगाना से होते हुए हैदराबाद पहुंचेगा।

15 हजार करोड़ रुपए आएगा खर्च
इंदौर-हैदराबाद के बीच बन रहे 713 किलोमीटर के हाईवे में कई जगहों पर स्टेट हाईवे हैं। जिसे एनएचएआई के द्वारा नेशनल हाईवे की तरह ही बनाया जा रहा है। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 15 हजार करोड़ रुपए है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अभी इंदौर-हैदराबाद के बीच 876 किलोमीटर की दूरी है। हाईवे बन जाने के बाद यह रास्ता 157 किलोमीटर कम हो जाएगा। इसके चलते 18 घंटे का रास्ता 3 घंटे कम हो जाएगा। जिससे सिर्फल 10 घंटे में ही इंदौर से हैदराबाद पहुंचा जा सकेगा।

इन शहरों से गुजरेगा हाईवे

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

बता दें कि, यह हाईवे एमपी के इंदौर, बुरहानपुर और बड़वाह होते हुए मुक्तईनगर, जलगांव, अकोला, हिंगोली और नांदेड वहीं तेलंगाना के मंगलूर, रामसनपल्ली, संगारेड्डी होते हुए हैदराबाद तक जाएगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp